दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट का पहला दिन निक मैडिनसन के लिए यादगार नहीं रहा. करीब एक दशक बाद टेस्ट टीम में लौटे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 33 गेंदों तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन खाता नहीं खोल सके. आखिरकार मार्को जानसन की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया. मैडिनसन की यह पारी सिर्फ डक पर खत्म नहीं हुई, बल्कि इसके साथ उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया जिसे कोई बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने शून्य पर आउट होने से पहले इतनी ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया है.
टेस्ट क्रिकेट में डक पर आउट होने वाले ओपनरों में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के डैरिन मरे के नाम है, जिन्होंने 1995 में श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंदों का सामना किया था. इस सूची में मैडिनसन 33 गेंदों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
मैडिनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पिछला टेस्ट 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था. टीम में उनकी वापसी को लेकर पहले से ही चर्चा थी, क्योंकि उन्होंने एक साल से ज्यादा समय से कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला था. बावजूद इसके टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें मौका दिया.
Horrible Knock By Nic Maddinson. 33 Balls Duck. One Of The Worst Innings Ever https://t.co/OldluJ0vBn
— Aryan Goel (@AryanGoel101922) October 9, 2026
दिलचस्प बात यह है कि पिछले 18 महीनों में मैडिनसन काफी मुश्किल दौर से भी गुजरे हैं. उनका टेस्टिकुलर कैंसर का इलाज हुआ था और उन्हें कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा था. ऐसे में टेस्ट टीम तक लौटना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा था. मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी मैडिनसन का समर्थन किया था. कमिंस का कहना था कि अनुभवी बल्लेबाज ने अच्छा फॉर्म दिखाया है और वह टीम के लिए योगदान देने की स्थिति में हैं.
Horrible Knock By Nic Maddinson. 33 Balls Duck. One Of The Worst Innings Ever https://t.co/OldluJ0vBn
— Aryan Goel (@AryanGoel101922) October 9, 2026
हालांकि डरबन टेस्ट की पहली पारी में मैडिनसन का इंतजार लंबा जरूर रहा, लेकिन बल्ले से कोई रन नहीं निकला. अब उनकी नजर दूसरी पारी में खुद को साबित करने पर होगी.
टेस्ट में डक पर आउट होने वाले ओपनर द्वारा खेली गई सबसे ज्यादा गेंदें:
39 गेंद - डैरिन मरे (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, 1995
36 गेंद - ट्रेवर ग्रिपर (जिम्बाब्वे) बनाम वेस्टइंडीज, 2000
33 गेंद - निक मैडिनसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2026
30 गेंद - मार्क डेकर (जिम्बाब्वे) बनाम श्रीलंका, 1994
29 गेंद - ब्रायन लकहर्स्ट (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1971
दोनों टीमों की प्लेइंग XI -
ऑस्ट्रेलिया 11: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
दक्षिण अफ्रीका 11: एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन, मार्को जानसन, केशव महाराज, साइमन हार्मर, एनरिक नॉर्टजे
यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र इतना बनाते हीं रच देंगे इतिहास
यह भी पढ़ें | 'सोचिए कि कोई बिजनेस कर सकते हैं या नहीं', जब चयनकर्ता की बात सुन हैरान रह गए थे पार्थिव पटेल, सुनाया किस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं