9.5 ओवर (2 रन) दुग्गी, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
9.4 ओवर (4 रन) चौका! शानदार शॉट गिल द्वारा खेला गया| कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.3 ओवर (1 रन) स्वीप करने गए स्काई लेकिन टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली गेंद| थर्ड मैन फील्डर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिल पाया|
9.2 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
8.6 ओवर (4 रन) चौका! स्काई स्पेशल!! अपर कट!! कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया कीपर के ऊपर से चार रनों के लिए|
8.5 ओवर (1 रन) हाफ स्टॉप मिड विकेट फील्डर द्वारा| दूर गई उनसे गेंद जिसकी वजह से एक रन का मौका बन गया| छोटी गेंद पर गिल द्वारा पुल शॉट खेला गया था|
8.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर स्काई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और लेग साइड पर गई| एक रन मिल गया|
8.3 ओवर (1 रन) इस बार भी बल्लेबाज़ द्वारा बल्ले का मुंह खोलकर गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए सिंगल लिया गया|
8.2 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| 8 के बाद 42/1 भारत|
7.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इस बार चहल कदमी करते हुए ऑफ़ साइड पर शॉट लगाना चाहा लेकिन असफल रहे|
7.3 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद से गिल को ज़रा भी तकलीफ नहीं होती| बड़े आराम से इस शॉर्टपिच गेंद पर बैकफुट से पुल लगा दिया और छह रन्स प्राप्त कर लिए|
7.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन कोई रन नहीं हुआ|
7.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
6.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ स्काई| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद कप्तान द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प्स को किस कर रही थी| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| बीट हुए और पिछले पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था| लेग बाई का सिंगल आ गया|
6.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.4 ओवर (4 रन) बाई के रूप में चौका मिलेगा| पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे स्काई लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| कीपर ने दोनों हाथ उठाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
6.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से कवर पॉइंट की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
6.2 ओवर (1 रन) इस बार गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
6.2 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर की गेंद जिसे पुल करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया|
6.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन के लिए|
5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.2 ओवर (0 रन) आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ|
5.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट लॉकी फर्ग्यूसन बोल्ड मैट हेनरी| ब्रेक के ठीक बाद विकेट आ गई| चिप शॉट के लिए गए थे धवन लेकिन मिड ऑन फील्डर को क्लियर नहीं कर पाए| ऐसा लगा कि थोड़ा बहुत उछाल से भी चकमा खा गए| हवा में गई गेंद और मिड ऑन फील्डर ने पीछे की तरफ भागते हुए कैच को लपक लिया| 23/1 भारत|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला| 10 के बाद 60/1 भारत|