- तीन दिवसीय मैच में हनुमा और पुजारा ने खेली अच्छी पारी
- शुभमन, शॉ, मयंक और ऋषभ पंत बल्लेबाजी में रहे नाकाम
- शुभमन और पृथ्वी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए
New Zealand XI vs India, Practice Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब बारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज की है. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी से वेलिंगटन में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के पहले न्यूजीलैंड XI और भारतीय टीम (New Zealand XI vs India) के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड XI के गेंदबाजों के आगे तमाम परेशानी में नजर आ रही. हालांकि मैच में हनुमा विहारी ने शतक और चेतेश्वर पुजारा ने 93 रनों का योगदान दिया लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जैसे बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट हो गए. ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) भी मैच में केवल 1 रन ही बना पाए. पहले दिन भारतीय टीम 263 रन के छोटे स्कोर पर ही आउट हो गई.
India all out for 263 in the practice game against New Zealand XI.
— BCCI (@BCCI) February 14, 2020
Vihari 101 retd, Pujara 93 pic.twitter.com/8h0uONqFpx
सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर ने फोटो पोस्ट किया तो Sourav Ganguly ने यूं ली चुटकी...
हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई और स्कॉट कुग्लेजिन ने नए बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (0), मयंक अग्रवाल (1) और पृथ्वी शॉ (0) सस्ते में आउट हो गए. अजिंक्य रहाणे ने भी निराश किया और 18 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए. भारत की कोशिश इस मैच में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजों को बैटिंग का मौका देकर पहले टेस्ट से पूर्व बैटिंग का अभ्यास करने की रही. मुश्किल के इन क्षणों में हनुमा विहारी ने 101 और चेतेश्वर पुजारा(Cheteshwar Pujara) ने 93 रन बनाकर पारी को संभाला. जहां पुजारा 11 चौकों और एक छक्के की पारी खेलने के बाद जेक गिब्सन के शिकार बने जबकि हनुमा (Hanuma Vihari) रिटायर हुए.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मिले मौके का लाभ नहीं उठा सके और केवल 7 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर कुग्लेजिन का कैच थमा बैठे.भारतीय टीम का आखिरी विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा जो 8 रन बनाने के बाद भारतीय मूल के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंद पर फिन एलेन को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम का 10वां विकेट 263 रन के स्कोर पर गिरा. उमेश यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड इलेवन के लिए स्कॉट कुग्लेजिन और ईश सोढ़ी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि जैक गिब्सन के खाते में दो विकेट आए. जेम्स नीशाम को एक विकेट हासिल हुआ.
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं