- एरोन फिंच ने खेली अर्धशतकीय पारी
- एरोन फिंच अपनी पारी के दौरान दो बार आउट होने से बचे
- ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 50 ओवर में 258 रन
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) और एरोन फिंच (Aaron Finch) ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की और टीम को 258 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 258 रनों का स्कोर खड़ा किया. फिंच 60 रन और वॉर्नर 67 रन बनाकर आउट हुए. बता दें कि एरोन फिंच जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो दो मौका ऐसा आया जब वो आउट होकर भी आउट होने से बच गए. हुआ ये कि तीसरे ओवर में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 9 रन था तभी एरोन फिंच तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की बाउंसर पर पूल शॉट मारने की कोशिश की जिसमें वो असफल हो गए जिससे गेंद उनके बल्ले का हल्का सा किनारा लेते हुए विकेटकीपर के पास चली गई. गेंदबाज बोल्ट ने कैच आउट की अपील की जिसे अंपायर ने नहीं माना. इसके बाद न्यूजीलैंड कप्तान विलियमसन ने भी रिव्यू नहीं लिया. बाद में टीवी रिप्ले में देखा गया तो अल्ट्रा-एज में गेंद बल्ले से लगता हुआ नजर आया. इसके बाद एक और मौका तब आया जब 13वें ओवर में मिचेल सैंटनर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होते- होते बचे थे.
Will New Zealand regret this non-review?#AUSvNZ pic.twitter.com/VwmpHrzmQE
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2020
Another non-review from the Black Caps against Finch! #AUSvNZ pic.twitter.com/CJ0RloCket
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2020
दरअसल मिचेल सैंटनर की गेंद पर एरोन फिंच ने रक्षात्मक शॉट खेला लेकिन टीवी रिप्ले में साफ पता चला कि गेंद पहले पैड पर टकराई है. इस बार भी न्यूजीलैंड प्लेयर्स ने डीआरएस लेने का फैसला किया. दूसरी दफा जब फिंच आउट होने से बचे थे तो वो 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद फिंच ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. फिंच ने अपने वनडे करियर का 26वां अर्धशतक जमाया तो वहीं डेविड वॉर्नर ने 21वां अर्धशतक जमाने में सफल रहे. इन दो बल्लेबाजों के अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी 52 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली.
वीडियो: आईपीएल के पहले मैच की टिकट बिक्री पर रोक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं