विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2021

हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे और बीवी को याद कर पोस्ट की फोटो, तो नताशा ने कहा- 'मिस यू जानू'

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस समय श्रीलंका में हैं. हार्दिक का फॉर्म इस समय अच्छा नहीं चल रहा है. वनडे के बाद अब वो टी-20 सीरीज में भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं.

हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे और बीवी को याद कर पोस्ट की फोटो, तो नताशा ने कहा- 'मिस यू जानू'
श्रीलंका में हार्दिक को याद आया परिवार

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस समय श्रीलंका में हैं. हार्दिक का फॉर्म इस समय अच्छा नहीं चल रहा है. वनडे के बाद अब वो टी-20 सीरीज में भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं. पंड्या ने जहां वनडे सीरीज के 2 मुकाबलों में सिर्फ 19 रन ही बना सके थे. इसके अलावा पहले टी-20 में उनके नाम 12 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही आए थे. गेंदबाजी में भी हार्दिक कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पा रहे हैं. ऐसे में इस बुरे समय में हार्दिक श्रीलंका में रहकर अपने परिवार को याद कर खुद को मोटीवेट करने की कोशिश कर रहे हैं. ऑलराउंडर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने बेटे अगस्त्य और बीवी नताशा स्टानकोविच (Natasha Stankovic) के साथ हैं. हार्दिक की तस्वीर पर नताशा ने जो कमेंट किया है वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को मिला मौका, देखें पूरी टीम

हार्दिक ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'मेरी आत्माएं, मेरी जिंदगी खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया'. इसके बाद नताशा स्टानकोविच ने भी कमेंट किया और हार्दिक के लिए लिखा, 'मिस यू जानू'. सोशल मीडिया पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान भी हार्दिक का फॉर्म खराब रहा था.
अब एक बार फिर आईपीएल का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होने वाला है. फैन्स को उम्मीद है कि हार्दिक अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे. 

SL vs IND: हार्दिक पंड्या ने श्रीलंकाई खिलाड़ी का जीता दिल, बिना मांगे गिफ्ट में दिया अपना बल्ला- Video

वहीं, दूसरी ओर भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 27 जुलाई को होना है. भारत की टीम पहला टी-20 मैच आसानी के साथ जीतने में सफल रही थी. भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. भारत ने श्रीलंका में वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था. 

शिकस्‍त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India, Sri Lanka Vs India 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com