Najmul Shanto Ruled Out from Asia Cup 2023: बांग्लादेश को मंगलवार को करारा झटका लगा जब नजमुल हुसैन शंटो पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण बाकी बचे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अनुसार शंटो तुरंत बांग्लादेश लौटेंगे और भारत में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पूर्व रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास मंगलवार को चिकित्सा संबंधी स्वीकृति मिलने के बाद शंटो की जगह बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया. लिटन अस्वस्थ होने के कारण पहले इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. टीम के फिजियो बाइजेदुल इस्लाम खान के अनुसार शंटो को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी.
शंटो ने इस मैच में 104 रन की शानदार पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने 89 रन से जीत दर्ज की. बांग्लादेश की पारी के दूसरे हाफ में शंटो को रन लेने के दौरान जूझते हुए देखता गया था और वह अफगानिस्तान की पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिए भी नहीं उतरे. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बाइजेदुल ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ी ने बल्लेबाजी के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट की शिकायत की और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाया. हमने एमआरआई स्कैन कराया और इसमें मांसपेशियों में चोट का पता चला है.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर शंटो टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं लेगा और रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेगा और विश्व कप की तैयारी करेगा, बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा,‘‘एशिया कप की टीम में कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय है और टीम प्रबंधन का मानना है कि सुपर चार से पहले टीम को अतिरिक्त खिलाड़ी की जरूरत है.''
उन्होंने कहा,‘‘ हमें लिटन के स्वास्थ्य को लेकर बोर्ड की चिकित्सा टीम से मंजूरी मिल गई है और इसलिए हमने उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया. '' शंटो के अलावा मेहदी हसन मिराज के हाथ में चोट है. उन्हें भी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. इससे पहले 31 अगस्त को पाल्लेकल में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान मुस्ताफिजुर रहमान को भी हल्की चोट लगी और वह अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं