विज्ञापन

'अगर गौतम गंभीर को हटा दिया तो विराट कोहली और रोहित शर्मा को न कहकर देखिए', पूर्व गेंदबाज मुनाफ पटेल ने BCCI को किया आगाह

Munaf Patel on Virat Kohli and Rohit Sharma: मुनाफ पटेल अभी चल रहे IPL सीज़ में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स अभी तक खेले गए चार मैचों में चार पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है. 

'अगर गौतम गंभीर को हटा दिया तो विराट कोहली और रोहित शर्मा को न कहकर देखिए', पूर्व गेंदबाज मुनाफ पटेल ने BCCI को किया आगाह
Munaf Patel on Gautam Gambhir: मुनाफ पटेल का बड़ा बयान

Munaf Patel on Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एक बड़ा बयान दिया है और बीसीसीआई को गौतम गंभीर को कोच बनाए रखने की सलाह दी है. मुनाफ पटेल  ने माना है कि गंभीर ऐसे कोच हैं जो सच बातें करते हैं, जो सही है गंभीर वही करते हैं. मुनाफ पटेल  का मानना है कि यदि  बीसीसीआई ने गंभीर को कोच पद से हटाया तो खिलाड़ियों को संभालना मुश्किल हो जाएगा. मुनाफ पटेल का बयान इस समय फैन्स के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

मुनाफ पटेल का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय गेंदबाज  मुनाफ पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए कहा, "बस यह याद रखना, अगर गौतम गंभीर जैसे हेड कोच को हटा दिया जाता है, तो खिलाड़ियों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा. वह एक सच्चे इंसान हैं, वह सच को सच कहते हैं, और यह बात बहुत से लोगों को पसंद नहीं आती. हर कोई जानता है कि अगर चीजें पटरी से उतर जाती हैं, तो उनमें उस खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की हिम्मत है."

कोहली-रोहित को न कहकर गंभीर ने अपने लिए दुश्मन बना लिए हैं

पूर्व तेज गेंदबाज़ ने यह भी कहा कि गंभीर की 'सच बोलने' की आदत की वजह से क्रिकेट जगत में स्वाभाविक रूप से उनके दुश्मन बन गए हैं. पूर्व गेंदबाज ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "लोगों को संभालना सबसे जरूरी चीज है. और यह आसान नहीं है. विराट कोहली जैसे किसी खिलाड़ी को 'नहीं' कहकर देखो.. रोहित शर्मा को 'नहीं' कहकर देखो. मुझे बताओ, देश को कोचिंग देने के लिए गौतम गंभीर कितने लोगों को अपना दुश्मन बना रहे हैं?"

बता दें कि मुनाफ अभी चल रहे IPL सीज़ में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स अभी तक खेले गए चार मैचों में चार पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है. 

ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com