विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला कोलकाता ने मुंबई 29 गेंदों पहले 7 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम किया और अब पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर अपना कब्ज़ा जमा लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात चेन्नई  और बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जोकि शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, टाटा, बाए-बाए...

मैन ऑफ़ द मैच सुनील नारेन को दिया गया| उन्होंने टीम की जीत की ख़ुशी जताई और कहा कि हमे इस तरह की वापसी की दरकार थी और अब हमने मोमेंटम हासिल कर लिया है| ये भी बताया कि हमने सही समय पर विकेट्स हासिल किये जिसकी वजह से विरोधी टीम को एक बड़े स्कोर तक जाने से रोक दिया| जाते-जाते सुनील ने ये भी कहा कि अब हम अपने आगे आने वाले मुकाबले पर ध्यान देंगे और कोशिश करेंगे कि इस लय को बरकरार रखें|

मैच जीतने के बाद बात करने आए कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि मुझे काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का नमूना पेश किया| वेंकटेश अय्यर के बारे में मॉर्गन ने बोला कि वो जिस तरह से शुरुआत में बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा-बड़ा शॉट लगाते है वो काबिले तारीफ है| अब हमारी कोशिश होगी कि अगले आने वाले मुकाबले में भी ऐसे ही प्रदर्शन देते रहे और जीत हासिल करते रहें|

मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये रोहित शर्मा काफी निराश दिखे| उन्होंने कहा कि आज चीज़ें हमारे साथ नहीं गई| हमने बल्लेबाज़ी में शुरुआत अच्छी की थी लेकिन जैसे ही हमारी साझेदारी टूटी उसके बाद हम पूरी तरह से लड़खड़ा से गए| बोर्ड पर फाईट करने वाला टोटल बन गया था लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी आउट ऑफ़ द पार्क रही जिसने हमें मुकाबले में ऊपर आने का मौका ही नहीं दिया| रोहित ने ये भी कहा कि अभी भी काफी कुछ बचा हुआ है और हमने पास्ट में ऐसा कारनामा दोहराया है और उम्मीद करता हूँ कि एक तगड़ी फाईट बैक करते हुए उपर आने की कोशिश करेंगे|

155 रनों के स्कोर को डिफेंड करने मुंबई की टीम मैदान पर आई| लेकिन शुरुआती ओवरों में विकेट ना मिलना उनके लिए हार का कारण बन गया| ऐसे तो बुमराह और बोल्ट पॉवर प्ले में ही सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं लेकिन आज का मैच कुछ अलग सा हुआ| इस दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें मात्र एक गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया| उनके सिवा और किसी भी गेंदबाज़ ने अपने खाते में कोई विकेट नहीं डाले|

लक्ष्य को हासिल करने के लिए मॉर्गन के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े लेकिन इसी बीच शुबमन गिल 13 के स्कोर पर अपना विकेट बुमराह को दे बैठे| जिसके बाद वेंकटेश अय्यर (53) के साथ मिलकर राहुल त्रिपाठी (74) नाबाद ने शानदार बल्लेबाज़ी किया और 88 रनों की तूफ़ानी साझेदारी करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया| लेकिन एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वेंकटेश भी बुमराह का शिकार बन गए| वहीँ इयोन मॉर्गन (7) ने आकर कुछ शॉट लगाया लेकिन वो भी अपना विकेट बुमराह को देते चले गए| अंत में त्रिपाठी के साथ नितीश राणा (5) ने मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया|

कोलकाता के सलामी बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों पर शुरुआती ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए रन गति को काफ़ी तेज़ी से आगे की ओर बढ़ाया| दो बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए अर्धशतकों के कारण मॉर्गन की आर्मी ने रोहित की सेना को 29 गेंदों पहले 7 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम किया और अब पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर अपना कब्ज़ा जमा लिया| कोलकाता के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा गया था जिसे उन्होंने शानदार तरीके से पूरा किया|

15.1 ओवर (4 रन) चौका! और इसी के साथ कोलकाता ने 29 गेंदों पहले 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| पॉइंट्स टेबल में भी काफी उलट पलट हुई| रोहित द्वारा ऑफ़ स्टम्प पर रखी गई गेंद जिसे रिवर्स स्वीप करते हुए राणा ने थर्ड मैन की तरफ खेला और चार रनों के साथ अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Indian Premier League 2021, Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders 09/23/2021 Mikr09232021204173, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com