विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 02, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 14 mins
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

अश्विन ने यहाँ छक्का लगाकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया और दिल्ली का खैमा पूरी तरह से खुश नज़र आया| एक समय दिल्ली की टीम आसानी से लक्ष्य पहुँचती हुई नज़र आ रही थी तो एक पल मुंबई की टीम मैच पर अपना कब्ज़ा करती हुई दिखाई दे रही थी| लेकिन सभी चीजों को पीछे छोड़कर अंत में दिल्ली के दिलेरों में मैच को जीत लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब हम चलते है आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...

चार विकटों से दिल्ली ने जीता मुकाबला| अश्विन ने लगाया विनिंग शॉट!! एक रोमांचक मुकाबला हुआ समाप्त!! दिल्ली और मुंबई के बीच कोई मैच हो और वो रोमांचक ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता| फाइनल ओवर थ्रिलर था ये गेम लेकिन एक स्लो स्कोरिंग मुकाबला काफी बार ऐसा ही रहता है| वो भी अगर आपके सामने एक स्लो पिच हो तो रन चेज़ आसान नहीं होता| मुंबई और दिल्ली की लड़ाई में कभी वो आगे तो कभी ये आगे| हर एक पल रोमांचक रहा यहाँ पर लेकिन जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने अंतिम समय तक अपने नफ्स पर संतुलन बनाये रखा और आखिरी ओवर में सय्यम भरी पारी खेली| आखिरी ओवर में चाहिए थे चार रन और ऐसा लगा कि पंजाब और राजस्थान वाला मुकाबला तो कहीं न हो जाए लेकिन जो हुआ वो शायद किसी ने भी नहीं सोचा था क्योंकि ना तो मुंबई इस मुकाबले को अंत तक छोड़ने वाली थी और ना तो दिल्ली|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का!! इसी के साथ दिल्ली ने मुंबई को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अंक अपने नाम किया| आर अश्विन के बल्ले से आती विनिंग शॉट| वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

18.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों पर 4 रन चाहिए|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| दिल्ली को जीत के लिए 7 गेंदों पर 5 रन चाहिए|

18.4 ओवर (2 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला| अश्विन रन लेने के लिए क्रीज़ से काफी आगे भाग आये| रोहित ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| स्टंप्स को मिस करती हुई गेंद डीप मिड विकेट की ओर गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में 2 रन मिला| दिल्ली को जीत के लिए 8 गेंदों पर 6 रन चाहिए|

18.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया| दिल्ली को जीत के लिए 9 गेंदों पर 8 रन चाहिए|

18.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को अश्विन ने आगे आकर कवर्स के ऊपर से खेलने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर ने गेंद को भागकर अपने पैर से रोका| बल्लेबाजों ने 2 रन तेज़ी से ले लिया| दिल्ली को जीत के लिए 10 गेंदों पर 9 रन चाहिए|

18.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला, हार्दिक ने गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिल सका|

17.6 ओवर (4 रन) चौका!!! अय्यर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! अब दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों पर 11 रन चाहिए| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

17.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!!! फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|

17.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|

17.3 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर अश्विन ने खेलकर एक रन लिया|

17.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|

17.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

16.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 19 रन चाहिए|

16.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

16.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

16.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री अय्यर अपने पारी का लगाते हुए| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल किया, गैप में गई बॉल मिला चार रन|

16.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|

16.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| 24 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|

15.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को बड़े आराम से तह्लाते हुए रन हासिल किया|

15.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

15.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया|

15.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग कप्तान रोहित द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और टीम के लिए कुछ बहुमूल्य रन बचाए| कमाल का क्रिकेट देखने को मिल रहा है यहाँ पर| दबाव अब पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम पर|

15.2 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा

15.1 ओवर (0 रन) पॉइंट पर खेलते हुए रन की मांग| दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| सही फैसला, फील्डर ने उसे फील्ड करते हुए डायरेक्ट हिट लगाया| कोई रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप होने को तैयार, जानें भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग, बाकी बातें
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
IPL 2024 Qualifier-2 SRH vs RR: Sanju Samson Big Statement Before Big Match Againist Sunrisers Hyderabad
Next Article
IPL 2024 Qualifier-2 SRH vs RR: "नतीजों के बारे में..." संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;