विज्ञापन

CSK vs MI: टी-20 में मुंबई इंडियंस का तहलका, WORLD RECORD बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Mumbai Indians Script Huge World Record: मुंबई इंडियंस टी20 में 50,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनकर इतिहास चरने में सफल हो गई है.

CSK vs MI: टी-20 में मुंबई इंडियंस का तहलका, WORLD RECORD बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Mumbai Indians record in T20: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

Mumbai Indians record: मुंबई इंडियंस की टीम नमन धीर (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की अनुशासित गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी, नमन ने 37 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. उनके अलावा रेयान रिकेल्टन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाए. सीएसके के लिए अंशुल कंबोज ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन को एक एक विकेट मिला. 

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम भले ही बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी लेकिन एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गई. मुंबई इंडियंस ने टी20 में अपना 308वां मैच खेलते हुए 50,000 रन का आंकड़ा पार करने का कमाल कर दिखाया है. टी-20 में ऐसा कारनामा करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है. टी-20 में मुंबई इंडियंस  फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में कुल  286 मैच और 22 मैच चैंपियंस लीग में खेलकर इस बड़े कारनामे को करने में सफलता हासिल कर ली है

किस टीम के नाम है सबसे ज्यादा रन

टी-20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में, मुंबई इंडियंस के बाद इंग्लिश टीम समरसेट का नंबर आता है. 303 टी-20 मैचों में, समरसेट ने 48,244 रन बनाए हैं. 2025 IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 295 टी-20 मैचों में 47,304 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है, और चेन्नई सुपर किंग्स 2008 से 2026* तक 286 मैचों में 46,438 रनों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. 

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

टीममैचरन
मुंबई इंडियंस30850,003
सॉमरसेट30348,244
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु29547,304
चेन्नई सुपर किंग्स28646,438
भारतीय क्रिकेट टीम28145,241
पंजाब किंग्स27645,025
पाकिस्तान30344,855
कोलकाता नाइट राइडर्स28944,806
सरे28644,570

बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने मुंबई के लिए अब तक  240 मैचों में कुल 6286 रन बनाए हैं, उनके बाद  दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव  हैं जिनके नाम 3933 रन दर्ज है.  कीरोन पोलार्ड  ने (3915)  रन मुंबई इंडियंस के लिए टी-20 में बनाए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com