Mukesh Choudhary Mother Passes Away: आईपीएल 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आज (23 अप्रैल) मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मैच का आगाज हो. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बेड़े से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के तेज मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) की मां का निधन हो गया है. जिनका नाम प्रेम देवी था. प्रेम देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. उनका पिछले एक साल से मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में उपचार चल रहा था. हालांकि, लंबी उपचार प्रक्रिया के बावजूद भी वह ठीक नहीं हो सकीं और जिंदगी की जंग हार गई.
सीएसके का कैंप छोड़ घर गए थे मुकेश
मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से संघर्ष कर रही है. ऐसे में मुकेश की मां के निधन से टीम की समस्याएं और बढ़ गई हैं. मां के निधन की खबर सुनते ही मुकेश सीएसके का कैंप छोड़ तुरंत घर के लिए निकल पड़े थे. मगर परिवार जनों से मिलने के बाद वह जल्द ही लौट भी आए. उम्मीद जताई जा रही है कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में अपनी टीम की तरफ से शिरकत करेंगे.
The CSK family mourns the passing of Mukesh Choudhary's mother.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
We stand with Mukesh and his family, keeping them in our thoughts and prayers during this incredibly difficult time.
मुकेश ने खुद अपनी मां के चिता को दी अग्नि
खबरों की मानें तो मुकेश चौधरी ने खुद अपनी मां के चिता को अग्नि दी है. इस मौके पर उनके भाई डॉ. राजेश भी मौजूद रहे. राजेश ही सीएसके कैंप से मुकेश को लेकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए थे. युवा स्टार की मां का अंतिम संस्कार उनके ननिहाल 'गढ़वालों का खेड़ा' में किया गया है.
मुकेश के प्रदर्शन में आ सकता है गिरावट!
किसी भी शख्स के लिए उसकी मां उसकी पूरी दुनिया होती हैं. मुकेश भी इससे अछूते नहीं हैं. मौजूदा समय में वह आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. जहां उनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं. वह उन उम्मीदों पर खरे भी उतर रहे थे. मगर इस घटना के बाद शायद ही वह अब पहले जैसा प्रदर्शन कर पाए हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं गुजरात की एजुकेशन मिनिस्टर? जिन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड समर्पित किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं