यह ख़बर 27 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

धोनी ने बनाया सर्वाधिक स्टम्पिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेलबर्न:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिशेल जॉनसन को स्टंप आउट करने के साथ ही धोनी ने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। धोनी का यह 134वां स्टम्पिंग रहा। धोनी ने यह उपलब्धि अपनी 460वीं पारी में हासिल की, जबकि संगकारा को 133 स्टम्पिंग के लिए 485 पारियां खेलनी पड़ीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

श्रीलंका के एक अन्य विकेटकीपर और पूर्व खिलाड़ी रोमेश कालुवितरना सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 270 पारियों में 101 स्टम्पिंग हैं।