विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

एयरपोर्ट पर जमीन पर लेट गए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

एयरपोर्ट पर आराम करने का माही का यह अंदाज इंटरनेट को भा गया. देखते ही देखते उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

एयरपोर्ट पर जमीन पर लेट गए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
  • पूरी टीम चेन्‍नई एयरपोर्ट में फ्लाइट का इंतजार कर रही थी
  • सभी ख‍िलाड़ी बैठे थे, लेकिन कूल माही लेटकर आराम करने लगे
  • माही का ये अंदाज लोगों को इतना भाया की फोटो वायरल हो गई
चेन्‍नई: टीम इंडिया का कार्यक्रम पूरी तरह से पैक है. ऐसे में ख‍िलाड़‍ियों के पास आराम के लिए ज्‍यादा वक्‍त नहीं बचता है, लेकिन इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ रहते हुए भी अपने लिए टाइम निकाल ही लेते हैं. और इन दिनों तो वो अपने शरीर को आराम देने के लिए जहां-तहां पावर नैप लेने से भी नहीं चूकते. जी हां, माही को सोमवार को चेन्‍नई एयरपोर्ट में जमीन पर सोता हुआ देखा गया. आपको बता दें कि पूरी टीम फ्लाइट का इंतजार कर रही थी. सभी को ऑस्‍ट्रेलिया के साथ दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए कोलकाता रवाना होना था.

मैच में धोनी को आया ऐसा गुस्सा, कूल से अचानक हुए HOT
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cool MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com