विज्ञापन

VIDEO: IPL 2026 में एमएस धोनी का बदल जाएगा जर्सी नंबर? वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

एमएस धोनी आईपीएल 2026 में जर्सी नंबर सात के बजाय जर्सी नंबर आठ में नजर आने वाले हैं? इस सवाल ने फैंस का परेशान कर रखा है.

VIDEO: IPL 2026 में एमएस धोनी का बदल जाएगा जर्सी नंबर? वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
MS Dhoni

क्या चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बल्लेबाजी के रीढ़ एमएस धोनी आईपीएल 2026 में नए जर्सी नंबर के साथ मैदान में उतरने वाले हैं? हाल ही में पोस्ट किए गए उनके वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. पिछले करीब दो दशकों से धोनी सात नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं. मगर आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए हर किसी को चौंका दिया है. फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कुछ संख्याएं हमेशा याद रहती हैं. सात उनमें से एक रहा है, लेकिन आज मैं आठ को चुन रहा हूं. आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्यों.'

फैंस हुए परेशान 

धोनी की तरफ से इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. कई क्रिकेट प्रेमियों ने उनसे जर्सी नंबर चेंज नहीं करने की गुजारिश की है. मौजूदा समय में वह सात नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं. वहीं वीडियो में जब से आठ नंबर दिखाया गया है, लोग परेशान हैं. हालांकि, कुछ क्रिकेट प्रेमी उनके इस फैसले से काफी खुश हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह विज्ञापन का नया हथकंडा है. इसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं है. 

आईपीएल 2026 से पहले एबी डी विलियर्स ने धोनी को दिया है खास सुझाव

आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. उससे पहले पूर्व अफ्रीकी दिग्गज कप्तान एबी डी विलियर्स ने सुझाव दिया है. उनका कहना है कि आगामी सीजन में धोनी को सीएसके की तरफ से छठे या उससे उपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए. जिससे टीम को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके. 

हाल के सालों में निचले क्रम पर बल्लोबाजी करने आए हैं धोनी 

हाल के सालों में देखा गया है कि धोनी सीएसके की तरफ से काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए हैं. इस दौरान उनका बल्ला भी खूब चला है. मगर टीम को इसका कुछ खास फायदा नहीं प्राप्त हुआ है. टीम लगातार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है और शिकस्त पर शिकस्त का सामना करना पड़ा है. 

यह भी पढ़ें- 'शहीद कर दिया', पाकिस्तानी हमले से तिलमिलाया अफगान क्रिकेटर, भारत से मांगी मदद, भावुक कर देगा मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com