Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants LIVE Score, IPL 2026: ईडन गार्डन्स में हो रहे आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स को अंगकृष रघुवंशी के रूप में तीसरा झटका लगा. कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन फिर रघुवंशी और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन जोड़े. राठी ने रहाणे का शिकार कर इस साझेदारी को तोड़ा. बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान पंत ने बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में ब्लेसिंग मुजरबानी को ड्राप किया गया है. (Live Scorecard)
ऐसी हैं दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी
लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
IPL 2026, KKR VS LSG Live Score: रघवुंशी भी लौटे
अंगकृष रघुवंशी भी पवेलियन लौटे. लगातार दूसरे ओवर में विकेट आया है. मणिमारन सिद्धार्थ ने यह विकेट निकाला. यह मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है. दोनों सेट बल्लेबाज लौट चुके हैं. बाउंड्री लाइन पर एडेन मार्करम ने कैच लपका. रघुवंशी 33 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 45 रन बनाकर आउट हुए. स्लो बॉल. पड़ने के बाद कांटा बदली. रघुवंशी ने कदमों का इस्तेमाल किया. लेकिन लॉन्ग ऑन को पार नहीं कर पाए. अब दो नए बल्लेबाज पिच पर हैं.
11.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 105/3
IPL 2026, KKR VS LSG Live Score: जबरदस्त कैच
चलिए जब लग रहा था कि रहाणे आसानी से अपना अर्द्धशतक लगा लेंगे, लेकिन मोहम्मद शमी ने तब जबरदस्त कैच लपका. रहाणे 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए हैं. दिग्वेश सिंह राठी ने साझेदारी तोड़ दी. रहाणे को रुकने के लिए कहा गया. लेकिन कैच लेने के बाद शमी ने रहाणे या पंत की ओर देखते हुए सिर हिलाया. उन्हें पूरा भरोसा था कि गेंद सीधे उनके हाथों में आई है. तीसरे अंपायर इसकी जांच कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उंगली गेंद के नीचे है. विकेट टेकिंग डिलवरी नहीं थी. ऑफ साइड के बाहर हाफ ट्रैकर. रहाणे ने इसे लेग साइड में खेल दिया.
10.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 99/2
KKR VS LSG Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 के करीब
पिछले ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने हवाई फायर किया, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर रघुवंशी ने छक्का जड़ा. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. रघुवंशी और रहाणे दोनों धीरे-धीरे अपने पचासे की ओर बढ़ रहे हैं. कोलकाता का रन रेट 10 के करीब है. पिछले 5 ओवर में 59 रन आए हैं. लखनऊ की नजरें यहां पर इस साझेदारी को तोड़ने की होगी.
9.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 89/1
KKR VS LSG Live Score: एक और अच्छा ओवर
अजिंक्य रहाणे ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. रहाणे और रघुवंशी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं. दोनों ने खराब शुरुआत के बाद कोलकाता को अच्छी वापसी करवाई है. रहाणे धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. कोलकाता का पावरप्ले नें रन रेट 10 से अधिक का रहा है.
8.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 74/1
KKR VS LSG Live Score: 50 रनों की हुई साझेदारी
रहाणे और रघुवंशी के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. लखनऊ को यहां दूसरे विकेट की तलाश है. देखना होगा कि आखिर यह कौन दिलाता है. सिद्धार्थ के आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. रघुवंशी ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा है. कोलकाता के फैंस चाहेंगे कि दोनों बल्लेबाज ऐसे ही खेलते रहें.
7.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 65/1
KKR VS LSG Live Score: पावरप्ले में 5 गेंदबाज
लखनऊ के कप्तान ने पावरप्ले में 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है. शमी, प्रिंस यादव, सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और अब आवेश खान. पंत का यह फैसला काम तो नहीं आया. पावरप्ले में कोलकाता ने 56 रन कूटे हैं. आखिरी ओवर में रघुवंशी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं.
6.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 56/1
KKR VS LSG Live Score: रहाणे ने बदला गियर
अजिंक्य रहाणे ने अब अपना गियर बदला है. दिग्वेश सिंह राठी को पिछले ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके जड़े हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. कोलकाता का रन रेट 8 का है. रहाणे और रघुवंशी के बीच साझेदारी 25 रनों की हुई है, 20 गेंदों में. पिछले ओवर से 10 रन आए.
5.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 40/1
KKR VS LSG Live Score: मणिमारन सिद्धार्थ की हुई पिटाई
KKR VS LSG Live Score: इस ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ की पिटाई हुई है. रहाणे ने कदमों का इस्तेमाल कर एक जबरदस्त छक्का जड़ा एक्स्ट्रा कवर की दिशा में. ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का आया. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं.
4.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 30/1
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: मोहम्मद शमी का एक और अच्छा ओवर
मोहम्मद शमी का यह एक और अच्छा ओवर रहा. रघुवंशी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया है. लेकिन उससे पहले लगातार तीन डॉट फेंकी. कोलकाता का रन रेट आज 7 का है अभी तक तो. देखना होगा कि अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे पावरप्ले में बाकी के तीन ओवर में क्या करते हैं.
3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 21/1
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: फिन एलन फिर फ्लॉप
शमी नहीं तो प्रिंस यादव. लखनऊ को पहली सफलता मिली. प्रिंस यादव ने जाल में फंसाया. प्लान करके यह विकेट आया है. राठी ने बहुत ही शानदार कैच लपका बाउंड्री लाइन पर. बैक ऑफ लेंथ गेंद, थोड़ी बाहर की तरफ़ स्विंग हुई, एलन ने उसे ज़ोर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और थर्ड मैन की तरफ़ हवा में उड़ गई. ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी, लेकिन राठी ने बाउंड्री लाइन के ठीक किनारे पर खुद को संभाला, अपनी बाईं ओर घूमकर खड़े हुए और दोनों हाथों से कैच लपक लिया. फिन एलन 8 गेंद में 9 रन बनाकर आउट.
1.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 15/1
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: शमी की कमाल गेंदबाजी
पहले ओवर जबरदस्त रहा है. मोहम्म शमी ने नई गेंद से पहले ही ओवर में दोनों तरफ स्विंह करवाई है. ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे ने उन्हें चौका जरूर लगाया, लेकिन बाकी पांच गेंदों ने जिस तरह से कांटा बदला, उसने फिल एलन को परेशान किया.
1.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 6/0
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: एक्शन शुरू
एक्शन शुरू हुआ. फिन एलन और अडिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. देखना होगी कि पहला ओवर कैसा रहने वाला है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने कहा,"हम गेंदबाज़ी करना चाहते थे." पिछले मैच के बारे में रहाणे बोले,"वह मैच पूरा नहीं हो पाया था, इसलिए आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होता." "बस एक बदलाव - सुनील, ब्लेसिंग की जगह टीम में आए हैं. वरुण अभी भी अपने हाथ की चोट से उबर रहे हैं." कैमरूग ग्रीन क्या आज गेंदबाजी करेंगे, इस पर उन्होंने कहा,"ग्रीन तब गेंदबाज़ी करेंगे, जब उन्हें इसकी अनुमति मिलेगी, और इससे उन्हें एक बेहतर कॉम्बिनेशन मिल सकता है." "रोवमैन पॉवेल खेलते हैं, और जब कैम ग्रीन गेंदबाज़ी करते हैं, तो हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज़ होता है."
रहाणे ने आगे कहा,"एक बैटिंग यूनिट के तौर पर, हम बस गेंद को देखकर उस पर रिएक्ट करना चाहते हैं, न कि खुद पर दबाव डालकर, किसी खास टारगेट पर फोकस करने की कोशिश करना और फिर उसे हासिल करने की कोशिश करना. मुझे लगता है कि बस उस पल में जीना, रिएक्ट करने की कोशिश करना और गेंद को देखना ही सही है."
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने कहा,"पहले गेंदबाज़ी करेंगे. हम विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहते हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, हमें अपने गेंदबाज़ों पर पूरा भरोसा है कि वे हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे." हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत पर पंत ने कहा,"जीत से टीम का माहौल निश्चित रूप से बेहतर होता है. हम हमेशा पॉज़िटिव रहने और साथ ही सही इरादा रखने की बात करते हैं. जब आप जीतते हैं, तो मुझे लगता है कि जब लोग देखते हैं कि सब कुछ सही दिशा में जा रहा है, तो उन्हें सच में बहुत खुशी होती है. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है." अपने बैटिंग ऑर्डर पर लखनऊ ने कप्तान ने कहा,"हमें लगता है कि हमारा टॉप ऑर्डर निश्चित रूप से बैटिंग के लिहाज़ से काफी मज़बूत है, लेकिन साथ ही हमें अपने टॉप ऑर्डर पर पूरा भरोसा है कि वे हमें पूरी पारी में संभाल लेंगे. आप जानते हैं, हम यहाँ इसी मकसद से आए हैं."
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ऐसी है दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी
लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ब्लेसिंग मुज़ारबानी ड्रॉप
ब्लेसिंग मुज़ारबानी ड्रॉप हुए हैं. सुनील नरेन की वापसी हुई है. कप्तान रहाणे ने बताया कि आग कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करेंगे. कोलकाता का चौंकाने वाला फैसला इसलिए हैं क्योंकि मुजरबानी ने विकेट निकाले हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस
टॉस का समय हो चुका है. सिक्का उछाला है अजिंक्य रहाणे ने. लखनऊ के कप्तान ने टेल्स कहा. ऋषभ पंत ने टॉस जीता है और गेंदबाजी का फैसला लिया है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: मोहम्मद शमी बरपाएंगे कहर!
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर के कोटे में 18 डॉट गेंद फेंकने वाले मोहम्मद शमी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कहर बराएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होने वाला है. शमी ने कोच ने कहा है कि इस तेज गेंदबाज ने एक नई गेंद का इजाद किया है. शमी को इस सीजन में अभी तक बल्लेबाज खेल नहीं पा रहे हैं, क्या आज भी यही जारी रहने वाला है, पता चलेगा थोड़ी देर में.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की नजरें दूसरी जीत पर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक दो मैच खेले हैं, एक में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार. लखनऊ के लिए पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी. ऐसे में फैंस एक बार फिर उनसे यही उम्मीद करेंगे.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को मिलेगी पहली जीत?
कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है. कोलकात को अपने सीजन ओपनर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने रहाणे एंड कंपनी को 65 रनों से रौंदा था. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हुआ था. ऐसे में कोलकात को अपनी पहली जीत की तलाश है, क्या आज वो खत्म होगी, देखना दिलचस्प होने वाला है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में भिड़े हैं. लखनऊ ने इस दौरान 4 मैच जीते हैं जबकि दो में कोलकाता ने बाजी मारी है. ईडन में लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ 2-1 से बढ़त ले रखी है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज ईडन गार्डन में आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स हैं. कोलकाता को सीजन की पहली जीत का इंतजार है, लखनऊ दूसरी जीत पर निगाहें गड़ाई हुई है. थोड़ी देर में एक्शन शुरू होने वाला है.