विज्ञापन

दिल्ली में क्यों एक खास कवर से ढकी दिखी शी जिनपिंग की कार, आप भी जान लीजिए वजह

BRICS में हिस्सा लेने भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले में शामिल गाड़ी पूरी तरह काले कवर से ढकी नजर आई. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं और सवालों की बाढ़ आ गई.

  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आधिकारिक काफिले की लग्जरी कारों को सुरक्षा कारणों से काले कवर से ढका जाता है.
  • काले कवर का उद्देश्य वाहनों की संरचना, सुरक्षा उपकरणों और तकनीकी जानकारियों को सार्वजनिक नजरों से बचाना है.
  • राष्ट्रपति के वाहन एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक ले जाते समय विशेष सुरक्षात्मक कवर से सुरक्षित रखे जाते हैं.
नई दिल्ली:

BRICS Summit 2026 के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं. उनके दिल्ली पहुंचते ही जहां कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई, वहीं उनकी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. शी जिनपिंग के आधिकारिक काफिले में शामिल लग्जरी वाहन काले कवर से ढके नजर आए. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने नई चर्चा छेड़ दी है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर चीन के राष्ट्रपति की कार को काले कवर से ढकने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या यह सिर्फ सुरक्षा प्रोटोकॉल है या इसके पीछे कोई और रणनीतिक कारण भी है.

कवर से ढकना सुरक्षा रणनीति का हिस्सा

शी जिनपिंग के काफिले में शामिल ‘रेड फ्लैग' जैसी हाई-सिक्योरिटी कारें अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होती हैं. ऐसे में यात्रा के दौरान इन्हें कवर से ढकना सुरक्षा रणनीति का हिस्सा माना जाता है, ताकि वाहन की संरचना, सुरक्षा उपकरणों और अन्य संवेदनशील जानकारियों की अनावश्यक पहचान न हो सके.

ट्रांसपोर्टेशन भी एक बड़ा कारण

जानकारी के अनुसार जब किसी देश का राष्ट्रपति या शीर्ष नेता विदेश यात्रा पर जाता है, तो उसके लिए इस्तेमाल होने वाले विशेष वाहनों को अलग से मालवाहक विमानों के जरिए पहुंचाया जाता है. एयरपोर्ट पर उतारने, एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के दौरान इन वाहनों को खास सुरक्षात्मक कवर से ढककर रखा जाता है. ऐसा करने से न सिर्फ वाहनों को धूल, मौसम और अन्य बाहरी नुकसान से बचाया जाता है, बल्कि उनकी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी विशेषताओं को भी सार्वजनिक नजरों से दूर रखा जाता है. दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए यही प्रोटोकॉल अपनाया जाता है.

क्यों खास है राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आधिकारिक सवारी Hongqi N701 सिर्फ एक लग्जरी कार नहीं, बल्कि चीन की शक्ति, प्रतिष्ठा और सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है. ‘Hongqi' का हिंदी अर्थ ‘लाल झंडा' होता है और यह ब्रांड दशकों से चीन के शीर्ष नेतृत्व और कम्युनिस्ट पार्टी के साथ जुड़ा रहा है. Hongqi N701 एक बेहद खास और सीमित संख्या में तैयार की गई बख्तरबंद लिमोजिन है. इसकी लंबाई 5.5 मीटर से अधिक और वजन करीब 3 टन से ज्यादा माना जाता है. इसका मुख्य कारण इसमें लगाया गया हाई-ग्रेड आर्मर, मजबूत सुरक्षा ढांचा और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक है.

चीन इस वाहन की आधिकारिक तकनीकी और सुरक्षा जानकारियां सार्वजनिक नहीं करता. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मल्टी-लेयर बुलेटप्रूफ सुरक्षा, मजबूत स्टील बॉडी, विशेष सुरक्षा ग्लास और अत्यधिक सुरक्षित व्हील्स व टायर्स दिए गए हैं. किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें एडवांस लाइफ-सपोर्ट सिस्टम और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन तकनीक भी मौजूद होने की बात कही जाती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस वाहन में हाई-कैपेसिटी इंजन का इस्तेमाल होने की संभावना जताई जाती है. माना जाता है कि इसमें 6.0 लीटर V12 इंजन या फिर शक्तिशाली V8 इंजन का विकल्प हो सकता है, जो भारी वजन के बावजूद शानदार प्रदर्शन देने में सक्षम है. डिजाइन के मामले में Hongqi N701 की झलक Hongqi L5 मॉडल से मिलती है. लेकिन N701 को विशेष तौर पर राष्ट्राध्यक्षीय उपयोग और उच्च स्तरीय सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यही कारण है कि जब भी शी जिनपिंग किसी विदेशी दौरे पर जाते हैं. 

ये भी पढ़ें : बम और केमिकल हमला भी बेअसर! दिल्ली पहुंचीं पुतिन और जिनपिंग की दमदार कारें, जानें फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Xi Jinping Car, Hongqi N701, Xi Jinping India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com