एमएस धोनी (फाइल फोटो)
टीम इंडिया इन दिनों बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अभ्यास सत्र में पसीना बहा रही है। इस दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को बॉलिंग करते देखे गए। उन्होंने उप कप्तान विराट कोहली को बैटिंग प्रैक्टिस करवाई। उन्हें काफी देर तक बॉलिंग प्रैक्टिस करते देखा गया।
हालांकि धोनी अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले बॉलिंग कर चुके हैं। धोनी अपनी रणनीतियों से हमेशा ही चौंकाते रहते हैं। अब ऐसे में क्या वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉलिंग करने की भी सोच रहे हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टी-20 मैच 2 अक्टूबर को खेलना है।
BCCI ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने धोनी की गेंदबाजी प्रैक्टिस का एक वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया है। BCCI ने लिखा, 'देखिए नेट्स पर कौन गेंदबाजी में हाथ आजमा रहा है।'
वनडे में ले चुके हैं एक विकेट
महेंद्र सिंह धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे में एक विकेट दर्ज है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के ट्रेविस डॉलिन को बोल्ड किया था। यह मैच 30 सितंबर, 2009 को खेला गया था। धोनी ने टेस्ट में भी बॉलिंग की है, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

MSD Bowling at the netsLook who's rolling his arm over at the nets. India captain MS Dhoni has a bit of a bowl with his fellow pacers in Bengaluru #IndvsSA #TeamIndia
Posted by BCCI - Board Of Control For Cricket In India on Thursday, September 24, 2015
वनडे में ले चुके हैं एक विकेट
महेंद्र सिंह धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे में एक विकेट दर्ज है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के ट्रेविस डॉलिन को बोल्ड किया था। यह मैच 30 सितंबर, 2009 को खेला गया था। धोनी ने टेस्ट में भी बॉलिंग की है, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्रिकेट, वनडे, टी-20, टीम इंडिया, एमएस धोनी, विराट कोहली, धोनी बॉलिंग, India Vs South Africa, Cricket, One Day, T-20, Team India, MS Dhoni, Virat Kohli