एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी, भारत और श्रीलंका के बीच हुए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में समय तक दूर रहे, लेकिन फाइनल मैच खत्म होने से कुछ पल पहले उन्हें कैमरे पर देखा गया. जैसे ही PCB और ACC चेयरमैन को स्टैंड्स में देखा गया, लोगों में थोड़ी घबराहट हुई, हर कोई यह देखने का इंतजार कर रहा था कि क्या दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टूर्नामेंट जीतने पर भारत उनसे ट्रॉफी लेगा या नहीं. और किस्मत का खेल देखिए, पिछले साल जैसा ही नजारा दोहराया गया, जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने ACC के मौजूदा प्रमुख मोहसिन नकवी, से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.
ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट में नकवी को बीसीसीईई के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला और सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के पीछे बैठे हुए दिखाया गया. मैच खत्म होने के बाद, नकवी को शुक्ला के पास जाते और जीत के लिए उन्हें बधाई देते हुए भी देखा गया. आमतौर पर मैच खत्म होने के 15-20 मिनट बाद होने वाली प्रेजेंटेशन सेरेमनी में देरी हुई, क्योंकि इस बात पर खींचतान चल रही थी कि ट्रॉफी कौन देगा.
कैमरों ने बीसीसीआई अधिकारियों को महिला टीम के साथ लंबी बातचीत करते हुए भी कैद किया, और इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि टीम नकवी से ट्रॉफी लेगी या नहीं. इसके बाद सैकिया को नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल देकर बधाई की और टीम के खिलाड़ियों को कुछ कहते हुए भी नजर आए. इसके बाद फिर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का आगाज हुआ जिसमें नकवी ने उपविजेता टीम को चेक दिया लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी स्टेज पर नहीं पहुंचे और प्रेजेंटेशन सेरेमनी वहीं, खत्म हो गया.
मोहसिन नकवी और एशिया कप ट्रॉफी की नई कहानी
इस बार मोहसिन नकवी ने कुछ अलग खेल खेला है, नकवी ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को पुरस्कार प्रदान करने के बाद तुरंत स्टेडियम छोड़ दिया, पिछले साल के विपरीत इस बार वह हालांकि ट्रॉफी अपने साथ लेकर नहीं गए, यानी ट्रॉफी अभी भी दुबई में है.
भारत की ऐतिहासिक जीत
भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची थीं। भारत के अभियान में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर मिली रिकॉर्ड जीत भी शामिल थी. वहीं, चमारी अथापथु की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल जीत हासिल करते हुए खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई थी. इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका पर अपना दबदबा और मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच अब तक 32 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 26 भारत ने जीते। 10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं