विज्ञापन

गेंद नहीं आग का गोला! DSP सिराज की रफ्तार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज हुआ 'अरेस्ट, बैटर का रिएक्शन वायरल

Mohammed Siraj Bowling video: सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपनी घातक गेंदबाजी से करिश्माई गेंदबाजी की जिसका फल उन्हें लाहिरू उदारा के विकेट के रूप में मिला.

गेंद नहीं आग का गोला! DSP सिराज की रफ्तार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज हुआ 'अरेस्ट, बैटर का रिएक्शन वायरल
Mohammed Siraj Wicket viral

Mohammed Siraj, IND vs SL:  श्रीलंका की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने लाहिरू उदारा को आउट किया. लाहिरू उदारा को जिस गेंद पर आउट किया वह गेंद बल्लेबाज के लिए काफी खतरनाक थी जिसको लेकर बात हो रही है. दरअसल सिराज ने शॉर्ट बॉल डालकर उदारा हैरान कर दिया. उदारा, DSP सिराज की गेंद को अच्छी तरह से खेल नहीं पाए और अपना विकेट गंवा दिया. सारांश जैन ने उनका कैच लपका.

कैसे फंसाया सिराज ने 

दरअसल, सिराज ने ऑफ स्टंप की लाइन से सिर को टारगेट किया करते हुए शॉर्ट गेंद फेंका, जिसपर बैटर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन उदारा नियंत्रण के साथ पुल कर नहीं पाए, डीप फाइन लेग बहुत वाइड था  और सारांश जैन ने उनका कैच आसानी के साथ लपक लिया. जब उदारा आउट हुए तो खुद से काफी नाखुश दिखे, सिराज ने यहां श्रीलंकाई बैटर ने अपनी स्पीड से गच्चा दे दिया था. 

मैं अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं

सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले ब्रॉडकास्टर्स से कहा था, "मुझे भारतीय हालात में खेलने की आदत हो गई है क्योंकि आप धूप में बहुत खेलते हैं. यहां, समुद्र की वजह से ह्यूमिडिटी बहुत है. यह थोड़ा मुश्किल है. लेकिन देश के लिए, यह सब करना बहुत जरूरी है."

ये भी पढ़ें- नंबर 3 पर विवियन रिचर्ड्स,कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 XI, भारतीय क्रिकेटरों को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mohammed Siraj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com