विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

Aus Vs Ind 4th Test: 5 विकेट लेने के बाद बुमराह से गले लगकर इमोशनल हुए मोहम्मद सिराज, देखें Video

AUS vs IND 4th Test: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शारदुल ठाकुर (Shardul Thakur) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रन पर आउट करने के बाद भारत को आखिरी दिन जीत के लिये 324 रन बनाने होंगे.

Aus Vs Ind 4th Test: 5 विकेट लेने के बाद बुमराह से गले लगकर इमोशनल हुए मोहम्मद सिराज, देखें Video
Aus Vs Ind 4th Test: 5 विकेट लेने के बाद बुमराह से गले लगकर इमोशनल हुए मोहम्मद सिराज, देखें Video
  • ब्रिसबेन टेस्ट में सिराज ने किया 5 विकेट हॉल
  • पवेलियन लौटते समय बुमराह के गले लगकर इमोशनल दिखे
  • बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

AUS vs IND 4th Test: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शारदुल ठाकुर (Shardul Thakur) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रन पर आउट करने के बाद भारत को आखिरी दिन जीत के लिये 324 रन बनाने होंगे. सिराज ने अपनी गेंदबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया. अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में पहली बार करियर में 5 विकेट हॉल करके सिराज ने खुद को साबित कर दिया. सोशल मीडिया पर सिराज के परफॉर्मेंस की तारीफ खूब हो रही है. वहीं, जब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त हुई तो पवेलियन जाते समय सभी खिलाड़ियों ने सिराज को उनके परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने उन्हें गले से लगा लिया. सिराज बुमराह से गले लगकर काफी भावुक भी नजर आए. बाकी साथी क्रिकेटरों ने सिराज का खड़े होकर भारतीय ड्रेसिंग रूम में स्वागत किया. बीसीसीआई (BCCI) ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे खूब पंसद भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स हों या फिर क्रिकेटर्स सभी ट्वीट कर सिराज के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं.  

बेटी के जन्म के बाद कोहली ने बदला अपना ट्विटर बायो, उनका यह नया परिचय आपका दिल जीत लेगा

बता दें कि सिराज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने भारतीय गेंदबाज भी बने हैं. इस सीरीज में मोहम्मद सिराज ने कुल 13 विकेट लेकर यह कमाल कर दिखाया. सिराज ने पांच विकेट लेने के बाद मैदान पर जमा करीब एक हजार दर्शकों की ओर गेंद दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया

इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोशल मीडिया पर सिराज के लिए लिखा, 'क्रिकेटर के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना कितना महत्वपूर्ण है, यह दोनों, # सिराज और # शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन ने दिखा दिया. यदि आप घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो आप टेस्ट मैचों में भी ऐसी गेंदबाजी कर सकते हैं.  दोनों को बधाई.'

AUS vs IND: मोहम्मद सिराज ने डेब्यू टेस्ट सीरीज में रच दिया इतिहास, तोड़ा जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड

भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में बारिश के कारण चौथे दिन खेल समय से पहले रोके जाने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिये थे. रोहित शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभमन गिल ने अभी खाता नहीं खोला है. गाबा की विकेट को देखते हुए यह लक्ष्य बहुत मुश्किल होगा. गाबा पर चौथी पारी में सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करके जीत 1951 में वेस्टइंडीज ने हासिल की है जब उसने 236 रन बनाये थे. (इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, Shardul Narendra Thakur, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Irfan Khan Pathan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com