विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ इफ्तार पार्टी में खजूर खाकर खोला रोजा, VIDEO

मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ खजूर खाकर इफ्तार में रोजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं.

मोहम्मद सिराज ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ इफ्तार पार्टी में खजूर खाकर खोला रोजा, VIDEO
Mohammed Siraj

भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ खजूर खाकर इफ्तार में रोजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में अन्य लोगों को भी देखा सा सकता है, जो रोजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं. सिराज टीम इंडिया के वरिष्ठ गेंदबाज हैं. हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ब्लू टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है. उनके खेल की पूरी दुनिया दीवानी है. मौजूदा समय में देखा जाए तो वह जसप्रीत बुमराह के बाद भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के हिस्सा हैं सिराज

मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम के सदस्य हैं. टूर्नामेंट के दौरान उन्हें ज्यादा मुकाबलों में तो खेलने का मौका नहीं मिला. मगर जितने मैच में वह मैदान में उतरे. उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. ब्लू टीम की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने महज एक मैच अमेरिका के खिलाफ खेला. जहां वह अपने चार ओवरों के स्पेल में 29 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार एंड्रीज गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला और शुभम रंजने बने थे. 

सिराज का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

बात करें सिराज के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो खबर लिखे जाने तक देश के लिए उन्होंने कुल 45 टेस्ट, 50 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको टेस्ट की 84 पारियों में 29.66 की औसत से 139, वनडे की 49 पारियों में 25.32 की औसत से 76 और टी20 की 17 पारियों में 28.29 की औसत से 17 सफलता हाथ लगी है. 

यह भी पढ़ें- श्वेता बनीं यश दयाल की दुल्हनिया, RCB स्टार ने गुप-चुप तरीके से की शादी, जानें क्या करती हैं पुंडीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com