विज्ञापन

अश्विन नंबर-1, कपिल देव से आगे इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी टॉप-10 में, टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

शमी, जिन्होंने सभी प्रारूपों में भारत के सबसे भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है, अपने पीछे 64 मैचों और 122 पारियों में 229 विकेट लेने का शानदार टेस्ट रिकॉर्ड छोड़ते हैं.

अश्विन नंबर-1, कपिल देव से आगे इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी टॉप-10 में,  टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
शमी ने टेस्ट से लिया संन्यास
X (formerly Twitter)

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने 6 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की, शमी ने 6 नवंबर 2013 को भारत के लिए अपना डेब्यू किया था, और उन्होंने इसी तारीख को इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया. हालांकि, यह अनुभवी तेज गेंदबाज काफी समय से चयनकर्ताओं की पसंद से बाहर चल रहे थे, उन्होंने आखिरी बार 2023 में लंदन के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

अपने एक दशक लंबे करियर में, शमी ने 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 50.2 और औसत 27.71 रहा. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सूची में वे 12वें स्थान पर रहा. शमी का टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में भी परफॉर्मेंस शानदार रहा है. शमी ने चौथी पारी में कुल 45 विकेट लिए हैं. 

वहीं, टेस्ट की चौथी पारी में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज की बात करे तो पहले नंबर पर अश्विन हैं. अश्विन ने 99 विकेट चौथी पारी में लिए हैं. नंबर 2 पर कुंबले हैं. जिनके नाम चौथी पारी में 94 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, तेज गेंदबाजों की बात करें तो इशांत शर्मा सबसे आगे हैं. इशांत ने चौथी पारी में कुल 54 विकेट लेने में सफलता हासिल की है. 

टेस्ट की चौथी पारी में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज

रैंकगेंदबाजचौथी पारी में विकेट
 
1रविचंद्रन अश्विन99
2अनिल कुंबले94
3बिशन सिंह बेदी 60
4रविंद्र जडेजा    54
5इशांत शर्मा    54
6कपिल देव51
7हरभजन सिंह49
8जहीर खान45
9मोहम्मद शमी45
10जवागल श्रीनाथ43


भारत के लिए शमी ने किया था शानदार डेब्यू

भारत के लिए शमी का टेस्ट डेब्यू यादगार रहा था. साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए और फिर दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे.  टेस्ट डेब्यू पर 9 विकेट लेने का उनका यह कारनामा, किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा था. उनसे आगे केवल नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार 16 विकेट लिए थे. 

यह भी पढ़ें | मोहम्मद शमी के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, BCCI चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें | सैंडपेपर बॉल टेम्परिंग में पूरी टीम थी शामिल, उस्मान ख्वाजा का दावा, बोले, सिर्फ स्मिथ-वॉर्नर दोषी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com