दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, भारत के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी कर कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. भारत के तेज गेंदबाज खासकर गुरनूर बरार ने कहर बरपाते हुए दो विकेट अपने नाम कर लिए हैं. बरार ने एक ही ओवर में टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, गुरनूर बरार के सामने कीवी बल्लेबाज बेअसर साबित हुए. एक ओर जहां बरार ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया तो वहीं, विकेट लेने के बाद उनका जश्न भी फैन्स के बीच वायरल हो गया.
Double wicket maiden by Gurnoor Brar #INDvsNZ #Wellington https://t.co/hoTYDSKFgB
— @CricketPulse (@VikashJajra4500) November 7, 2026
गुरनूर बरार की कमाल की गेंदबाजी
दरअसल, जब गुरनूर ने दोनों विकेट लिए तो उनका एक खास सेलिब्रेशन सामने आया. हुआ ये कि जैसे ही बरार ने विकेट लिया तो भारतीय गेंदबाज ने अपना एक हाथ ऊपर उठाया और फिर आसमान की ओर देखा और साथ ही कान के पास अपनी उंगली ले गए. इस जश्न ने क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर बरार के इस जश्न के पीछे क्या कहानी है.
गुरनूर बरार के सेलिब्रेशन का क्या मतलब हो सकता है
हालांकि गुरनूर बरार ने अपने इस अनोखे सेलिब्रेशन को लेकर कोई बात ऑफिशियली नहीं की है लेकिन उनके सेलिब्रेशन को देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने उन सभी आलचकों को जबाव देने के लिए ऐसा करते हैं. दरअसल, कान पर उंगली रखने वाले सेलिब्रेशन को अक्सर आलोचकों को जवाब देने, शोर को नजरअंदाज करने या अपनी बात प्रदर्शन से कहने के संकेत के रूप में देखा जाता है. ऐसे में बरार के इस सेलिब्रेशन को भी इसी तरह से देखा जा सकता है. इसके अलावा बरार विकेट लेने के बाद आसमान की ओर भी देखते हैं. यानी वो भगवान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
मैच में गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन बनाकर आउट हो गई. बरार के अलावा औकिब नबी- अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल -2-2 विकेट लेने में सफल रहे.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें | अश्विन नंबर-1, कपिल से आगे इशांत शर्मा,मोहम्मद शमी टॉप-10 में, टेस्ट की चौथी पारी में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज
यह भी पढ़ें | सैंडपेपर बॉल टेम्परिंग में पूरी टीम थी शामिल, उस्मान ख्वाजा का दावा, बोले, सिर्फ स्मिथ-वॉर्नर दोषी नहीं
यह भी पढ़ें | मोहम्मद शमी के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, BCCI चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं