विज्ञापन

मोहम्मद नदीम ने T20 World Cup में जड़ा सबसे धीमा अर्धशतक, टॉप 5 में भारतीय कप्तान भी शामिल

Mohammad Nadeem, ICC Men's T20 World Cup 2026: मोहम्मद नदीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

मोहम्मद नदीम ने T20 World Cup में जड़ा सबसे धीमा अर्धशतक, टॉप 5 में भारतीय कप्तान भी शामिल
Mohammad Nadeem

Mohammad Nadeem, ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को श्रीलंका और ओमान के बीच कैंडी में खेला गया. जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की तरफ से मोहम्मद नदीम ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 53 रनों की नाबाद जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड केवल मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज था. जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. मगर श्रीलंका के खिलाफ आज 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए मोहम्मद नदीम ने उनकी बराबरी कर ली है. रिजवान के साथ-साथ नदीम भी अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

52 गेंद - मोहम्मद नदीम - बनाम श्रीलंका - 2026
52 गेंद - मोहम्मद रिजवान - बनाम कनाडा - 2024
50 गेंद - डेविड मिलर - बनाम नीदरलैंड - 2024
49 गेंद - डेवोन स्मिथ - बनाम बांग्लादेश - 2007
49 गेंद - डेविड हसी - बनाम इंग्लैंड - 2010
49 गेंद - सूर्यकुमार यादव - बनाम अमेरिका - 2024

नदीम की जुझारू अर्धशतकीय पारी के बावजूद ओमान को मिली हार 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो कैंडी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई थी. मेजबान टीम की तरफ से कुल तीन बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस ने 45 गेंद में 61 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पवन रत्नायके ने 28 गेंद में 60, जबकि कैप्टन दसून शानका ने 20 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन तक ही पहुंच पाई. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद नदीम ने 56 गेंदों में 94.64 की स्ट्राइक रेट से 53 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. मगर वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. नतीजन टीम को 105 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- कोलंबो डायरी- पहला दिन: नेपाल-आयरलैंड के जुनूनी फैंस और बुद्धं शरणं गच्छामि से क्रिकेट स्टेडियम तक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com