विज्ञापन

IND vs SL: ऋषभ पंत के आउट होने के तरीके पर भड़के कैफ, बोले- क्रिकेटिंग सेंस में रह गए पीछे

त पवेलियन लौटते हुए खुद अपने शॉट से निराश दिखाई दिए. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब पंत इस तरह से विकेट फेंककर आउट हुए हैं.

IND vs SL: ऋषभ पंत के आउट होने के तरीके पर भड़के कैफ, बोले- क्रिकेटिंग सेंस में रह गए पीछे
IND vs SL: नई गेंद पर बड़ा शॉट खेलकर आउट हुए पंत, कैफ ने सुनाई खरी-खरी

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और खराब शॉट लेकर पवेलियन लौटे. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पंत के शॉट सिलेक्शन की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है. कैफ ने 'सोनी स्पोर्ट्स' के साथ बात करते हुए कहा, "ऋषभ पंत जिस तरह से आउट हुए, उससे मुझे कोई शिकायत नहीं है. वह ऐसे ही खेलते हैं, लेकिन शिकायत सामान्य ज्ञान की है। यह नई गेंद के साथ पहला ओवर था. उस ओवर में वह तीन बार क्रीज से बाहर निकले. सामान्य ज्ञान का मतलब है कट शॉट खेलना. पांच से छह ओवर तक नई गेंद देखना. यह टेस्ट मैच की परंपरा है. जो भी उनके जैसा खेलता है, वह भी सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करता है."

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "मुझे हैरानी हुई कि वह ओवर की पहली गेंद पर ही क्रीज से बाहर निकल गए। आपको थोड़ा हिसाब लगाना पड़ता है। यहां तक कि अगर कोई बल्लेबाज 150 रन पर भी हो, तो नई गेंद आने पर वह कुछ बॉल खेलता है। मैं वहां कुछ प्वाइंट्स काट रहा हूं. वह लॉजिक और क्रिकेटिंग सेंस में बहुत पीछे रह गए।" पंत अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और वह 39 रनों पर पहुंच चुके थे.

हालांकि, श्रीलंका की ओर से डेब्यू कर रहे केशरा नुवानथा की गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला घूम गया और गेंद सीधा फील्डर के हाथों में समां गई. पंत पवेलियन लौटते हुए खुद अपने शॉट से निराश दिखाई दिए. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब पंत इस तरह से विकेट फेंककर आउट हुए हैं.

भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 का स्कोर बनाया है. ये खबर लिखे जाने कर श्रीलंका के 5 विकेट 146 रन पर गिर गए हैं. 

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, Rishabh Rajendra Pant, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com