- ल्यूक वुड की गेंदबाजी की चर्चे
- अपनी खतरनाक गेंदबाजी से सोशल मीडिया पर छाए ल्यूक वुड
- टी-ब्लास्ट में दिखा खतरनाक बाउंसर फेंकने का जलवा
Luke Wood Bowling Video viral: हाल के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड में तूफानी गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है. चाहे आईपीएल 2022 में उमरान मलिक हों या फिर लॉकी फर्ग्यूसन, इन गेंदबाजों ने अपनी तेज गति की गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे हैं. अब टी-ब्लास्ट (T20 Blast) में इंग्लैंड के गेंदबाज ल्यूक वुड (Luke Wood) ने अपनी रॉकेट वाली तेज गेंद से बल्लेबाज को हैरान और परेशान करने में सफल रहे हैं. दरअसल लंकाशायर और डर्बीशायर के बीच मैच के दौरान डर्बीशायर के खिलाफ ल्यूक वुड ने बल्लेबाज रीस के खिलाफ पारी के पहले ही ओवर में कहर बरपाती हुई गेंद फेंकी जिस पर बल्लेबाज हैरान और चौंक गया.
Trent Boult ने स्टीव स्मिथ के अंदाज में बल्लेबाजी कर लूटी महफिल, देखकर फैन्स ने लिए मजे- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हुआ ये कि पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद ल्यूक ने बल्लेबाज रीस को रॉकेट की तेजी से खतरनाक बाउंसर फेंकी जो सीधे बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगी. वो तो अच्छा हुआ कि गेंद हेलमेंट पर जाकर टकराई, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. इस खतरनाक बाउंसर खेलने के बाद बल्लेबाज कुछ समय के लिए कंफ्यूज भी दिखे, इस खास वीडियो को टी-20ब्लास्ट ने अपने ट्विटर पर शेयर भी किया है.
इस खतरनाक बाउंस वाले वीडियो को शेयर कर कैप्शन में जो बातें लिखी है उसने खूब सुर्खियां बटोरी है. कैप्शन में लिखा है, 'ल्यूक वुड से इंग्लैंड क्रिकेट ऐसी उम्मीद कर सकता है.'
This is what @englandcricket can expect from Luke Wood @lwood_95 | @lancscricket | #Blast22 pic.twitter.com/zIALQ2C72U
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 2, 2022
वैसे इस मैच में लंकाशायर ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए जिसके बाद डर्बीशायर की टीम 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी थी. हालांकि मैच में ल्यूक वुड ज्यादा कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 4 ओवर में 43 रन देकर केवल 1 विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन उनकी तेज गेंदबाजों ने मैच का रोमांच बनाए रखा था. बता दें कि टी-20 में Luke Wood ने अबतक 52 विकेट चटकाए हैं. वुड को नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है, ऐसे में अब देखना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वुड की गेंदबाजी में कितना दम दिखाई देता है.
इंग्लैंड वनडे टीम (England ODI squad Vs Netherlands)
इयोन मोर्गन (मिडलसेक्स, कप्तान), मोइन अली (वॉस्टरशायर), जोस बटलर (लंकाशायर, विकेट), ब्रायडन कार्स (डरहम), सैम कुरेन (सरे), लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशायर), डेविड मालन (यॉर्कशायर), डेविड पायने (ग्लूस्टरशायर) ), आदिल राशिद (यॉर्कशायर), जेसन रॉय (सरे), फिल साल्ट (लंकाशायर), रीस टॉपली (सरे), डेविड विली (यॉर्कशायर), ल्यूक वुड (लंकाशायर)
जून 17: नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे
जून 19: नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे
22 जून: नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं