विज्ञापन

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, मार्श पूरे सीरीज से हुए बाहर, जानें अब कौन बना कप्तान

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो. उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श टखने में लगी चोट की वजह से पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, मार्श पूरे सीरीज से हुए बाहर, जानें अब कौन बना कप्तान
Mitchell Marsh

Mitchell Marsh Out Of Pakistan Series With Ankle Injury: मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर है. जहां उसे ग्रीन टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बेड़े से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोट की वजह से पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय खिलाड़ी को टखने में चोट आई है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई जोश इंग्लिश (Josh Inglis) करेंगे. इंग्लिश कंगारू टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर शिरकत करते हैं. 

इंग्लिश के पास अगुवाई करने का है अनुभव 

जोश इंग्लिश के कप्तान बनाए जाने के बाद हर किसी के जेहन में एक सवाल आ रहा है. क्या वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभा पाएंगे? आपके इस सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं. इंग्लिस ने नवंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ ही एक वनडे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई की थी. जहां उन्होंने अपनी सूझबूझ से हर किसी का दिल जीता था. 

मार्श का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका 

मिचेल मार्श का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि वह मौजूदा समय में जबरदस्त लय में चल रहे थे. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडियन प्रीमियर लीग में शिरकत करते हुए वह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर थे. टीम के लिए उन्होंने कुल 13 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच वह 13 पारियों में 43.31 की औसत से 563 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिले थे. 

मिचेल मार्श का वनडे करियर 

बात करें मिचेल मार्श के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 99 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 95 पारियों में 37.32 की औसत से 3098 रन निकले हैं. जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल है. 177 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनके एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 70 पारियों में 35.71 की औसत से 57 सफलता प्राप्त की है. 

यह भी पढ़ें- 'जायसवाल को फोन करके माफी मांगो', रोहित को मौका, यशस्वी को धोखा, भड़क गया दिग्गज, अगरकर को लगाई फटकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com