Michael Vaughan viral post on IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने यू-टर्न मारा है. अब पाकिस्तान 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को रोजी हो गया है. ऐसे में अब पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच होने की बात कही है और साथ ही दोनों टीमों को किस वेन्यू पर मैच खेलना चाहिए, इसको लेकर भी खुलासा किया है. माइकल वॉन ने माना है कि दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच होना चाहिए और वेन्यू के तौर पर इंग्लैंड परफेक्ट होगा. वॉन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है.. हमें भी चाहिए कि वे जल्द ही किसी तरह टेस्ट सीरीज़ खेलें.. 3 मैचों की सीरीज़ होस्ट करने के लिए UK एक बढ़िया जगह होगी."
It's great for the comp and cricket .. We need them to somehow play a Test series soon as well .. UK would be a great place to host a 3 match series 👍 https://t.co/OBnYu27Tk1
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 9, 2026
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच हो सकता है?
भारत और पाकिस्तान ने 2007 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं खेली है. दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट 8 दिसंबर, 2007 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जीती थी. अगर दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज़ होती है, तो उन्हें सफेद कपड़ों में देखना मज़ेदार होगा.
फैन्स के लिए सपना है भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज बाबर आज़म और सलमान अली आगा जैसे बैटर के खिलाफ लाल गेंद से गेंदबाजी करते हैं, तो यह वर्तमान क्रिकेट के फैन्स के लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा. बता दें कि पाकिस्तान पहले देश में सुरक्षा चिंताओं के कारण इंग्लैंड को अपना होम ग्राउंड बनाता था.हालांकि, माइकल वॉन की टेस्ट सीरीज़ की मांग पूरी होती नहीं दिख रही है क्योंकि दोनों देशों ने एक दशक से ज़्यादा समय से कोई बाइलेटरल सीरीज़ नहीं खेली है. उनकी आखिरी बाइलेटरल सीरीज़ 2013 में हुई थी जब पाकिस्तान भारत आया था.
फैन्स को नहीं पसंद आया यह आईडिया
🇮🇳 India refuses to play bilateral cricket matches with a global state sponsor of terror i.e. the Islamic Republic of Pakistan 🇵🇰
— Levi Nagawkar (@Levi_Nagawkar) February 9, 2026
How about England playing a bilateral series with the Irish Republican Army (IRA). India would be more than happy to be the host.
Just can't understand why some people get so orgasmic about India vs Pak cricket, there are literally millions of ardent cricket followers in India who give a rats ass for that contest.
— Harshad Sahasrabhojane (@HAPPYHARSHOO) February 10, 2026
No sane person in INDIA wants to play with terrorist nation. You can keep your advice in your, you know what.
— Mohit (@007mohit) February 10, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं