- IPL 2020 को लेकर इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दिया सुझाव
- सितंबर-अक्टूबर में खेला जाए आईपीएल
- कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को किया गया है स्थगित
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण आईपीएल (IPL 2020) जैसे बड़े टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. जिस रफ्तार के साथ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए टूर्नामेंट के होने पर संशय है. आईपीएल के आयोजन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ आई रही. रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल को अगस्त और सितंबर के बीच कराए जाने पर बीसीसीआई फैसला ले सकता है. लेकिन, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने ट्वीट कर आईपीएल को कब खेला जाना चाहिए उस बारे में अपनी राय दी है. माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा है कि आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट है, ऐसे में मुझे लगता है कि पांच सप्ताह का टूर्नामेंट सितंबर- अक्टूबर के बीच खेला जाना चाहिए, जिससे सभी खिलाड़ियों का टी-20 वर्ल्डकप को देखते हुए वार्म-अप भी हो जाएगा. लेकिन ऐसा तभी होगा जब हम ट्रेवल कर पाएंगे. गौरतलब है कि आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण में इजाफा को देखते हुए बीसीसीआई अभी किसी भी बात पर फैसला नहीं कर पाया है.
My thoughts on the IPL .. as it's such an important tournament for the games economy globally not just in India .. I would play a 5 week tournament Sept/Oct including all players as a warm up for the T20 WC .. that's if we are clear to travel by then .. Thoughts ? #Stayhome
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 3, 2020
कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, इसके बाद भी स्थिति साफ हो पाएगी कि आखिर में आईपीएल इस साल हो पाएगा या नहीं. बता दें कि COVID-19 के कारण टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic), विंबलडन (Wimbledon) जैसे बड़े टूर्नामेंटों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, पाकिस्तान सुपरलीग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी नहीं खेले गए हैं.
hahhaha there is Asia Cup in September what u can say about that ..
— Muhammad Awais Zia (@Awais2407) April 3, 2020
dont be indian u bloody gora
Give it a rest mate and stop sucking up to India. It's just another T20 league, if it's skipped this year no big deal.
— Jawad Zakariya (@jzakariya) April 3, 2020
भारत में कोरोना का खतरा काफी बढ़ गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 2547 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 62 पहुंच गया है. इसके अलावा 163 लोगों का उपचार किया जा चुका है. पिछले 24 घंटे में 478 नए मामले सामने आए हैं. बता दें कि देश में कोरोना संकट को लेकर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है.
VIDEO: पिछले दिनों विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं