विज्ञापन
This Article is From May 12, 2024

रवींद्र जडेजा के सपोर्ट में उतरा CSK का दिग्गज, बताया किस तरफ जा सकता था OBS का फैसला

Michael Hussey statement on Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को लगता है कि क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के कारण रवींद्र जडेजा को आउट देने का फैसला किसी भी तरफ जा सकता था.

रवींद्र जडेजा के सपोर्ट में उतरा CSK का दिग्गज, बताया किस तरफ जा सकता था OBS का फैसला
Michael Hussey

Michael Hussey statement on Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को लगता है कि रविवार को क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के कारण रविंद्र जडेजा को आउट देने का फैसला किसी भी तरफ जा सकता था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ हुई गफलत के बाद जडेजा क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के कारण आउट होने वाले आईपीएल इतिहास में तीसरे बल्लेबाज बन गये.

जडेजा ने दूसरा रन लेने के लिए पिच का आधा हिस्सा तय कर चुके थे लेकिन इसी दौरान थर्ड मैन पर खड़े क्षेत्ररक्षक ने गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन की ओर फेंकी जिन्होंने गेंदबाज के छोर पर स्टंप को निशाना बनाया.

लेकिन यह थ्रो जडेजा को लगा और राजस्थान रॉयल्स ने अपील की. इसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार करते हुए कहा कि जडेजा को पता था कि गेंद किस दिशा की ओर जा रही थी.

हसी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इसे करीब से नहीं देखा. उसने मुड़ने की कोशिश की और इसलिये ही भागने का कोण थोड़ा बदल लिया. लेकिन सीधे दौड़ते समय उसने अपना कोण नहीं बदला.''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहानी के दोनों पहलू देख सकता हूं. मैं अंपायर का फैसला समझ सकता हूं. नियम के अनुसार आप अपनी लाइन नहीं बदल सकते. इसलिये शायद यह एक निष्पक्ष फैसला था.''

धीमी पिच पर कम स्कोर वाले इस मुकाबले में मेजबान टीम ने पांच विकेट की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत किया. उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के अंत में पिचें थोड़ी धीमी हो जाती हैं. लेकिन मुझे आज का खेल पसंद आया. यह करीबी मुकाबलों में से एक था.''

यह भी पढ़ें- उम्मीद हार चुका है GT का स्टार, प्लेऑफ के लिए दिया हैरानी भरा जवाब, दिल टूटना तय
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com