विज्ञापन

शुभमन गिल की कप्तानी में सुरक्षित है भारतीय टीम का भविष्य? माइकल क्लार्क ने दिया जवाब

माइकल क्लार्क ने शुभमन गिल की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है.

शुभमन गिल की कप्तानी में सुरक्षित है भारतीय टीम का भविष्य? माइकल क्लार्क ने दिया जवाब
शुभमन गिल की कप्तानी पर माइकल क्लार्क का बयान
फोटो: @X

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने शुभमन गिल की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. रेवस्पोर्ट्ज के साथ हुई बातचीत के दौरान 45 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मुझे लगता है कि रणनीतिक तौर पर वह शानदार रहे हैं. इस टेस्ट (अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच) मैच में उन्होंने जिस तरह से स्पिन गेंदबाजी का इस्तेमाल किया, वो बहुत प्रभावशाली रहा. उन्होंने मैच के दौरान जो फील्ड सेट की, वो भी काफी आक्रामक थी. शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है.'

गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया 

मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर है. जहां हाल ही में दोनों टीमों के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई. यहां टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को पारी और 300 रनों से शिकस्त देने में कामयाब रही. जहां गिल ने बल्ले के साथ-साथ अपनी सूझबूझ भरी कप्तानी का परिचय दिया. 

गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी 126 रनों की जुझारू शतकीय पारी 

अक्सर कप्तानी के बोझ तले जहां कई अन्य खिलाड़ी दब जाते हैं. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए गिल ने फ्रंट से लीड किया. उन्होंने टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 177 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 71.18 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 15 चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला. दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं प्राप्त हुआ. 

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद गिल ने संभाली थी टेस्ट टीम की कमान 

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गिल ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी. बीसीसीआई ने 24 मई साल 2025 को ऑफिशियली उन्हें कप्तान नियुक्त किया था. बतौर कप्तान वह भारत की तरफ से 20 जून साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में उतरे थे. 

यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज की आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से हो गई छुट्टी, जानें उनकी जगह पर किसे मिला मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com