क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए ऐलान हुए भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आराम दे दिया गया है. उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की स्क्वाड में एंट्री हुई है. शुरुआती मिली जानकारी के मुताबिक मैनेजमेंट ने उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से आराम दिया है. सिराज ही नहीं आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है. मगर सिराज को पहले टीम में चुनकर फिर कुछ दिनों बाद ही आराम देने का फैसला थोड़ा अटपटा नजर आ रहा है.
सिराज के बाहर होन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम
आयरलैंड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
आयरलैंड दौरे का शेड्यूल
पहला टी20 मुकाबला - 26 जून - बेलफास्ट
दूसरा टी20 मुकाबला - 28 जून - बेलफास्ट
इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
टी20 शेड्यूल
1 जुलाई - पहला टी20 मुकाबला - चेस्टर ले स्ट्रीट
4 जुलाई - दूसरा टी20 मुकाबला - मैनचेस्टर
7 जुलाई - तीसरा टी20 मुकाबला - नॉटिंघम
9 जुलाई - चौथा टी20 मुकाबला - ब्रिस्टल
11 जुलाई - पांचवां टी20 मुकाबला - साउथम्प्टन
वनडे शेड्यूल
14 जुलाई - पहला वनडे मुकाबला - बर्मिंघम
16 जुलाई - दूसरा वनडे मुकाबला - कार्डिफ
19 जुलाई - तीसरा वनडे मुकाबला - लॉर्ड्स
मोहम्मद सिराज का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
मोहम्मद सिराज ने देश के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 17 पारियों में 28.29 की औसत से 17 सफलता हाथ लगी है. 17 रन खर्च कर चार विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
प्रसिद्ध कृष्णा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने देश के लिए खबर लिखे जाने तक कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको पांच पारियों में 27.50 की औसत से आठ सफलता हाथ लगी है. 41 रन खर्च कर तीन विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- गायकवाड़ का शतक, तिलक ने जमाई फिफ्टी, इंडिया 'ए' ने श्रीलंका 'ए' के सामने जीत के लिए रखा 278 रन का लक्ष्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं