रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उन्हें ग्लेन आईपीएल (IPL 2021) से पहले मैक्सवेल के भीतर एक अलग ही तरह की ऊर्जा दिखायी पड़ी. ध्यान दिला दें कि आरसीबी ने इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को इस साल 14.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था. आरसीबी ने यह फैसला तब लिया था, जब पिछले साल इस खिलाड़ी का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा था और चर्चा ऐसी भी हो रही थीं कि मैक्सवेल को कोई खरीदेगा भी, लेकिन तमाम अटकलों पर पानी फेरते हुए मैक्सवेल करोड़ों की रकम बटोरने में कामयाब रहे.
IPL 2021: बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा तो आरती करने लगा शख्स..देखें Video
विराट ने कहा कि मैक्सवेल एक अच्छे इंसान हैं. जब मैं ऑस्ट्रेलिया के दौरे में था, तब भी हमारे बीच खासी बातचीत हुयी थी. वह आरसीबी के साथ जुड़कर बहुत ही खुश हैं और मुझे इस समय उनके भीतर एक अलग ही ऊर्चा दिखायी पड़ रही है. विराट बोले कि हम मैक्सवेल को हर हाल में लेना चाहते थे और फरवरी में हुई नीलामी में हमने उन्हें लेकर खास लक्ष्य बनाया था. और जब आपकी योजना सही ढंग से अमल होती है, तो आप खुश होते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
CSK vs DC: धोनी के सामने होगी ऋषभ पंत की परीक्षा, जानिए संभावित XI और किस टीम का पलड़ा है भारी
कोहली ने बताया कि वास्तव में नीलामी से पहले स्पिनर एंडप जंपा ने मैक्सवेल को उनकी कैप भेंट की थी. उन्होंने कहा कि जंपा ने नीलामी से पहले ही अपनी और मैक्सी की अभ्यास के दौरान आरसीबी की कैप पहने हुए तस्वीर मुझे भेजी थी. जंपा एक मजाकिया किस्म के इंसान हैं. मुझे यह काफी मजाकिया लगा और मैंने इसको लेकर मैक्सी को मैसेज भी भेजा था. बहहाल, पिछला आईपीएल मैक्सेवल के लिए कैसा भी रहा हो, लेकिन इस बार मैक्सेवल ने पहले ही मैच में ट्रेलर दिखा दिया है. इसका सबूत है रिवर्स स्वीप से गजब के छक्के! और ये बताने के लिए काफी हैं कि पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 28 गेंदों पर 39 रन बनाने वाले मैक्सवेल आने वाले मैचों में गजब का असर छोड़ने जा रहे हैं और विराट ने उन पर गलत दांव नहीं चला है!
VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. उनके बारे में जान लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं