Suryakumar Yadav V/S pacers: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की यात्रा मैच दर मैच आगे बढ़ रही है, लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakuar Yadav) की बैटिंग का सूरज का उदय नहीं हो पा रहा है. सोमवार को लखनऊ (MI vs LSG) के खिलाफ मुंबई इंडियंस का यह दसवां मैच था और यादव के लिए यह फॉर्म हासिल करने का अच्छा मौका था, लेकिन इस बार भी यादव सिर्फ 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार होकर लौट गए. इसी के साथ ही यादव के माथे पर एक और विफलता चिपक गई और उन्हें लेकर सवालों की संख्या भी और ज्यादा बढ़ गई. लेकिन अब जब चंद मैचों के बाद ही मुंबई का अभियान खत्म होने जा रहा है, तो एक बात जरूर साफ हो गई है कि सूर्यकुमार यादव का जो हाल हुआ है, उसके पीछे पेसर जिम्मेदार हैं क्योंकि यादव के आंकड़े मेगा इवेंट में पेस के खिलाफ बद से बदतर हो गए हैं, जो बताने के लिए काफी है कि पेस के खिलाफ उनका आउट होना अब एक बड़ी समस्या में तब्दील हो गया है.
आठ बार पेस का शिकार
खेले दस मैच की इतनी ही पारियों में भारतीय टी20 कप्तान आठ बार पेस बॉलरों का शिकार हुए हैं. उन्होंने इन मैचों में पेसरों की खेली 62 गेंदों पर 86 रन बनाए. और वह 8 बार आउट हुए. और उनका औसत पेसरों के खिलाफ 10.75 पर सिमट कर रह गया, जबकि स्ट्राइक-रेट 138.7 का रहा. वहीं, यादव ने कुल 39.7 प्रतिशत गेंद डॉट यानी खेली खेलीं. डॉट प्रतिशत भी बता रहा है कि यादव न केवल पेसरों के खिलाफ आउट हो रहे हैं, बल्कि उन्हें रन निकालने में भी समस्या आ रही हाै.
कुल औसत और भी शर्मनाक !
पेसरों का वार पड़ा, तो यादव के बल्ले की हवा निकल गई! और इसने उनके समग्र औसत को भी जमींदोज कर दिया! अब भला 19.50 का भी कोई औसत होता है भला. इतना औसत तो आज के दौर में बॉलर निकाल लेते हैं. यादव अभी तक 10 मैचों की इतनी ही पारियों में बताए गए औसत से महज 195 रन ही बना सके हैं, जो उनकी प्रोफाइनल से बिल्कुल भी मैच नहीं ही खाता.
आखिर सूर्या के साथ समस्या क्या है?
सभी ने देखा कि पिछले साल सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 का भी औसत नहीं था. इस साल टी20 विश्व कप आया, तो सुधार हुआ लेकिन आईपीएल में हाल और भी खराब हो गए. निश्चित तौर पर अगर नाकामी का स्तर ऐसा है, तो कुछ बड़ी दिक्कत से तो यादव जरूर घिर गए हैं. अब यहां तकनीक की बात करना तो बेकार है, तो शॉट चयन जरूर एक पहलू है, जिस पर चर्चा हो सकती है या फिर बॉलरों या कहें कोचिंग स्टॉफ ने उन्हें डिकोड करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया है. बहरहाल , यादव को इसका जल्द से जल्द रास्ता निकालना होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कुछ और नाकामियां बढ़ीं, तो फिर उनके हाथ से बहुत कुछ निकलता चला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं