Deepak Chahar Sister on Suryakumar Yadav Captaincy, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. एमआई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए एलएसजी को 6 विकेट से हराया. एलएसजी ने एमआई को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया था. रयान रिकल्टन के 32 गेंदों पर 83 और रोहित शर्मा के 44 गेंदों पर 84 रन की मदद से एमआई ने 229 का लक्ष्य 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस मैच में हार्दिक की जगह मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी और हार्दिक बीमार होने की वजह से मैच का हिस्सा नहीं थे.
दीपक चाहर की बहन मालती चाहर का एक सोशल मीडिया पोस्ट इस समय जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शानदार जीत का जश्न मनाया है. मालती ने न केवल टीम को बधाई दी, बल्कि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि यह जीत बिल्कुल 'पुरानी एमआई' की याद दिलाती है जहां सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया.
THIS felt like MI again! 🔥
— Malti Chahar🇮🇳 (@ChaharMalti) May 4, 2026
Almost everyone performed. Well played, Ryan and Rohit bhaiya!
Nice captaincy by Surya.
And Deepak delivering all 4 overs - well bowled, bro!
Proper team game. This is MI! 💙#MIvsLSG #IPL2026 #MI
"यह फिर से MI जैसा लगा! लगभग सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया. बहुत बढ़िया खेले, रयान और रोहित भैया! सूर्या की कप्तानी भी अच्छी रही. और दीपक ने अपने चारों ओवर डाले, बहुत बढ़िया गेंदबाज़ी, भाई! यह एक असली टीम गेम था. यही है MI!" मालती ने लिखा.
चाहर ने 4 ओवर में 43 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ़ 15 रन दिए, जो LSG को 228 रन पर रोकने में अहम साबित हुए.
सूर्या के नेतृत्व में जिस तरह टीम ने 229 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल किया, उसने मालती समेत करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है.अपने पोस्ट में मालती ने विशेष रूप से अपने भाई दीपक चाहर के जुझारू प्रदर्शन को भी सराहा. हालांकि दीपक को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 43 रन खर्च किए, लेकिन मालती ने उनके अंतिम दो ओवरों (सिर्फ 15 रन) के स्पेल को टीम के लिए बेहद अहम बताया, जिसने लखनऊ को और बड़े स्कोर तक जाने से रोका.
मालती ने रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की आतिशी बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए इसे एक 'परफेक्ट टीम गेम' करार दिया. फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने वाली संजीवनी साबित हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं