पश्चिम बंगाल में बीजेपी के हाथों सत्ता गंवाने के बाद भी ममता बनर्जी चुप नहीं बैठेंगी. ममता ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये साफ कर दिया. उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर भी अपना प्लान बता दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इंडिया गठबंधन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आने वाले कुछ दिनों में इसका नतीजा सबको दिखने लगेगा.
बीजेपी और निर्वाचन आयोग पर चुनाव में धांधली का बड़ा आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने इस तरह का चुनाव अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा है. इस मामले में इंडिया गठबंधन के साथी मेरे साथ हैं. मुझे कई नेताओं ने फोन किया है. ममता ने उनके नाम भी बताए.
🔴#BREAKING | 'इंडिया गठबंधन हमारे साथ खड़ा है'- ममता बनर्जी#MamataBanerjee #TMC pic.twitter.com/YIu8opEwBl
— NDTV India (@ndtvindia) May 5, 2026
ममता ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने उन्हें फोन किया और कहा कि वो पूरी तरह हमारे साथ हैं. हमें एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे और अगले कुछ दिनों में इसके नतीजे दिखने लगेंगे.
देखें- सीएम पद नहीं छोड़ेंगी ममता बनर्जी, कहा- 'हारी नहीं हूं, नहीं दूंगी इस्तीफा'
ममता ने बताया कि अखिलेश यादव ने तो आज ही आने का अनुरोध किया था, लेकिन मैंने उनसे कल आने के लिए कहा है. वह कल आ रहे हैं. इसी तरह इंडिया अलायंस के बाकी नेता भी एक-एक करके आएंगे.
ममता ने कहा कि मैं आप सभी के सामने साफ कर देना चाहती हूं, मेरा लक्ष्य इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है. मैं एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में इसे मजबूत बनाने का काम करूंगी. अब तो मेरे पास कुर्सी भी नहीं है, इसलिए एक आम इंसान की तरह काम करूंगी. अब मैं आजाद हूं.
ममता ने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में बिता दी है. अपनी 15 साल की सरकार में मैंने न तो एक पैसा सैलरी ली और न ही पेंशन ली है. अब मैं आजाद हूं तो मैं वह काम करूंगी, जो मुझे करना है.
देखें- बंगाल में TMC के 35 में से 22 मंत्री हारे, ममता सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी की चली ऐसी लहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं