विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

सुरेश किशोर कुमार रैना से मिलिए! वास्तव में रैना के इस अंदाज ने शाम को मस्तानी कर दिया

रैना का संगीत प्रेम पहले भी देखने को मिलता रहा है. लेकिन उनका यह अंदाज नया है

सुरेश किशोर कुमार रैना से मिलिए! वास्तव में रैना के इस अंदाज ने शाम को मस्तानी कर दिया
होटल की लॉबी में आर्केस्ट्रा का साथ देते सुरेश रैना
  • होटल की लॉबी में सुरेश रैना ने किया मदहोश!
  • आवाज भी बल्ले की गूंज से कम नहीं!
  • रैना की गायकी का नया अंदाज देखिए!
नई दिल्ली: यह तो आप जानते ही हैं कि टी-20 टीम इंडिया में वापसी करने वाले बंयहत्था बल्लेबाज सुरेश रैना न केवल खुद  संगीत के बड़े कद्रदान हैं, बल्कि वह खुद गाना भी बहुत ही अच्छा गाते हैं. जब भी मौका मिलता है, तो वह इस मौके को हाथ से जाने नहीं देते. अब एक बार फिर से उनकी गायकी का रूप सामने आया है. बीसीसीआई ने अपनी साइट पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह होटल की लॉबी में आर्केस्ट्रा कलाकारों के सुर में सुर मिलाने को मजबूर हो गए. 
  वैसे अगर आप भूल गए हैं, तो आपको याद दिला दें कि करीब दो साल पहले रिलीज हुई बॉलीवुड मूवी मेरठिया गैंगस्टर्स में रैना ने अपनी आवाज में 'तू मिला, सब मिला' गाना गाया था. वास्तव में सुरेश रैना की आवाज को सुनकर बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह किसी पेशवर गायक से कम हैं. इससे पहले कुछ साल पहले सहारा परिवार के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने अपनी आवाज से समा बांध दिया था. 

यह भी पढ़ें :  भारत से मुकाबले से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, कप्तान दिनेश चंडीमल 2 मैचों के लिए निलंबित

वैसे आपको बता दें कि सुरेश रैना के परिवार का क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि संगीत से भी अच्छा खासा रिश्ता है. रैना के दूसरे नंबर के बड़े भाई नरेश रैना भजन गायक हैं. और गाजियाबाद में स्थानीय स्तर पर उनकी भजन गायकी में बहुत ही अच्छी पहचान है. और जो लोग सुरेश रैना को जानते हैं कि उनके लिए यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. बहरहाल, अच्छी बात यह है कि अब उनका बल्ला भी अच्छे सुर लगा रहा है. और उन्हें बीसीसीआई से सालाना अनुबंध भी मिल गया है. 

VIDEO: सुरेश रैना की बेहतरीन आवाज का लुत्फ उठाइए.
  टीम इंडिया में आ रहा यह बदलाव वास्तव में बहुत ही सकारात्मक बात है. इस तरह की बातें न केवल खिलाड़ियों को तनाव से दूर रखती हैं, बल्कि दूसरे पहलुओं से भी अवगत कराती हैं. वेलडन रैना. कीप इट अप!
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Raina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com