विज्ञापन

मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 109 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. वह जिम्बाब्वे की धरती पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए.

मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 109 रन की शानदार पारी खेला

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मैट रेनशॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने 94 गेंदों की अपनी पारी में 109 रन बनाए. इस शतकीय पारी के साथ ही रेनशॉ ने इतिहास रच दिया है. वह जिम्बाब्वे की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. 109 रनों की अपनी इनिंग में रेनशॉ ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. रेनशॉ जब बल्लेबाजी करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 107 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी.

हालांकि, इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला. उन्होंने पहले एलेक्स कैरी के साथ मिलकर 72 और फिर ओलिवर पीक संग मिलकर 75 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

रेनशॉ ने अपना शतक महज 86 गेंदों में पूरा किया. इसके साथ ही वह जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. गिलक्रिस्ट ने 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में 89 गेंदों पर शतक लगाया था. रेनशॉ की शतकी पारी के बूते ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरोबोर्ड पर 294 रन लगाने में सफल रही.

रेनशॉ के अलावा, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कूपर कोनोली अच्छी लय में दिखाई दिए. कोनोली ने अर्धशतकीय पारी खेली और 46 गेंदों में 51 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान कोनोली ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि ओलिवर पीक ने 30 रनों का योगदान दिया. एलेक्स कैरी ने 27 रन बनाए. हालांकि, ट्रेविस हेड (4 रन), जोश इंग्लिस और जेवियर बार्टलेट बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्याम्हुरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वह जिम्बाब्वे की ओर से वनडे क्रिकेट में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ल्यूक जोंगवे के रिकॉर्ड को तोड़ा. वहीं, ब्रैड इवांस ने 9 ओवर के स्पेल में 51 रन देकर 2 विकेट निकाले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com