श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) आखिरकार शनिवार देर रात कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल हो रहे हैं जिससे टीम का मनोबल बढ़ेगा जो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तालिका में सबसे नीचे चल रही है. टी20 विश्व कप के दौरान पिंडली में आई चोट से उबरने के बाद पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जरूरी फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें अनापत्ति पत्र (NOC) भी मिल गया है.
वह इस समय सफर कर रहे हैं और रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. हालाकि टीम के एक सूत्र के अनुसार उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना कम है क्योंकि टीम की मेडिकल टीम पहले कुछ ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी. केकेआर ने पिछली नीलामी में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था.
केकेआर का डगमगाया हुआ है आत्मविश्वास
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर हार गई है जिससे टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने से उसे एकमात्र अंक मिला है.
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, और दक्ष कामरा.
यह भी पढ़ें- हाय रे किस्मत! IPL में जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागते हैं सभी कप्तान, वहीं अनचाही चीज ईशान किशन के नाम जुड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं