विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

केएल राहुल को तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखने में आई मुश्किल, तो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने यूं किया रिएक्ट

केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि 'कैप्शन के बारे में सोच रहा हूं.' जिसके बाद उनकी तस्वीर पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने भी कमेंट किया.

केएल राहुल को तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखने में आई मुश्किल, तो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने यूं किया रिएक्ट
केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर बिना कैप्शन के खुद की तस्वीर को किया शेयर
  • केेएल राहुल ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
  • मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने यूं किया कमेंट
  • मानुषी छिल्लर पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन नहीं लिखा. इसके बाद उनकी तस्वीर पर कई सारे फैन्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए, लेकिन इन सारे कमेंट में एक कमेंट मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) का भी आया. मानुषी ने केएल राहुल (KL Rahul) की तस्वीर पर एक प्यारा कमेंट किया और लिखा कि आप कैप्शन के लिए क्रिकेटर Sinan Kader से पूछ सकते हैं. बता दें कि Sinan Kader मिजोरम के लिए रणजी ट्रॉफी में खेला करते हैं. मानुषी ने केएल राहुल (KL Rahul) की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप उनसे कैप्शन पूछ सकते हैं वह आपके लिए पूरा पेज तक कैप्शन लिख सकते हैं. मानुषी के कमेंट के बाद लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया. बता दें कि मानुषी के कमेंट के बाद क्रिकेटर सिनान कादर ने भी कमेंट किया और लिखा कि हाहाहा.. तुम्हें प्यार है. बता दें कि साल 2017 में मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)  मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में सफल रहीं थी. 

Thinking of a caption ......

A post shared by KL Rahul (@rahulkl) on

बता दें कि केएल राहुल का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ चल रहा है. हालांकि आथिया और केेएल ने अपने रिश्तों पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तस्वीर शेयर करते रहते हैं.

q51p2ft

कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण आईपीएल (IPL) को स्थगित कर दिया गया है. वैसे उम्मीद की जा रही है कि इस साल आईपीएल भारत में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर खेला जाएगा. गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने भी आईपीएल (IPL 2020) की मेजबानी करने का ऑफऱ बीसीसीआई (BCCI) को दिया है. इससे पहले यूएई और श्रीलंका भी भारत को यह ऑफऱ दे चुके हैं. वहीं, टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी को लेकर आईसीसी जल्द ही फैसला करने वाला है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com