विज्ञापन

मलेशिया के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

Malaysia’s Virandeep Singh World record in T20I: कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर अनजान खिलाड़ी कुछ ऐसा कारनामा कर डालते हैं जिसे देखकर दुनिया चौंक जाती है.

मलेशिया के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
Virandeep Singh World record in T20I: मलेशिया के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
  • मलेशिया के वीरनदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं
  • उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया है
  • वीरनदीप टी-20 इंटरनेशनल में 105 मैच खेल चुके हैं और 3083 रन बनाकर 11वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Malaysia's Virandeep Singh World record : मलेशिया के वीरनदीप ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वीरनदीप टी-20 इंटरनेशनल में 10 0विकेट और 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.वीरनदीप इसके अलावा 100 T20I विकेट तक पहुंचने वाले पहले मलेशियाई और दुनिया के 30वें खिलाड़ी हैं, इसके अलावा T20I में 11वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.  मलेशियाई टीम की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का भी रिकॉर्ड है. वीरनदीप ने अबतक 22 प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब टी-20 इंटरनेशनल में जीत चुके हैं. 

मलेशिया के वीरनदीप सिंह ने मिनी एसईए पुरुष ट्वेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में बहरीन के खिलाफ मैच के दौरान इस कारनामे को अंजाम दिया. मैच में वीरनदीप के एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने में सफल रहे. वहीं, बता दें कि वीरनदीप ने टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 105 मैच खेलकर 3083 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम एक शतक और 22 अर्धशतक दर्ज है.  

कौन है वीरनदीप सिंह (Who is Virandeep Singh)

वीरनदीप सिंह  का जन्म 23 मार्च 1999में  हुआ था. वीरनदीप वर्तमान में मलेशिया क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और उसकी कप्तानी करते हैं. ] उनके बड़े भाई, पवनदीप सिंह भी एक मलेशियाई क्रिकेटर हैं. उन्होंने मई 2017 में 2017 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन थ्री टूर्नामेंट में मलेशिया के लिए खेला.  डिवीजन 3 टूर्नामेंट से पहले, वह 2016 अंडर-19 एशिया कप के लिए राष्ट्रीय टीम के कप्तान थे.  अप्रैल 2018 में, उन्हें मलेशिया में आयोजित 2018 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन चार टूर्नामेंट के लिए मलेशिया की टीम में नामित किया गया था.  

वह 2018 एशिया कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए मलेशिया की टीम में थे,और टूर्नामेंट में मलेशिया के लिए अग्रणी रन-स्कोरर थे, जिन्होंने पांच मैचों में 165 रन बनाए थे. अक्टूबर 2018 में, उन्हें 2018-19 आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 एशिया क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए पूर्वी उप-क्षेत्र समूह में मलेशिया की टीम में शामिल किया गया था.  सितंबर 2019 में, उन्हें वानुअतु के खिलाफ सीरीज के लिए मलेशिया के टीम के कप्तान बनाया गया. बता दें कि  वीरनदीप सिंह दाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com