विज्ञापन

Exclusive: 'सिराज को नहीं चुनकर हुई गलती', मदन लाल की दो टूक, बोले- दूसरे टेस्ट में जरूर मिले मौका

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने वेलिंगटन टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सिराज को दूसरे टेस्ट में जरूर मौका मिलना चाहिए.

Exclusive: 'सिराज को नहीं चुनकर हुई गलती', मदन लाल की दो टूक, बोले- दूसरे टेस्ट में जरूर मिले मौका
मोहम्मद सिराज को लेकर मदन लाल का बयान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदन लाल का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलना गलत था. NDTV से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट से इस मामले में चूक हुई है और सिराज को दूसरे टेस्ट में जरूर मौका मिलना चाहिए. आपको बता दें की पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली और इसके बाद सोशल मीडिया पर चयन को लेकर काफी चर्चा हुई थी. कुछ लोगों ने सिराज को बाहर रखने के फैसले पर सवाल भी उठाए थे.

मदन लाल पहले भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं. उन्होंने साफ कहा था कि सिराज को बाहर रखने को किसी तरह के भेदभाव से जोड़ना गलत है और भारतीय क्रिकेट में ऐसी चीजें कभी नहीं हुई हैं. उनके अनुसार चयन पूरी तरह टीम संयोजन और परिस्थितियों के आधार पर किया जाता है. हालांकि उनका मानना है कि इस मैच में सिराज को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था.

NDTV से बातचीत में मदन लाल ने कहा, "मेरे हिसाब से वेलिंगटन टेस्ट में सिराज को नहीं चुनकर गलती हुई है. वह अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें दूसरा टेस्ट खेलना चाहिए." इसके साथ ही उन्होंने दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम संयोजन पर भी अपनी राय दी. मदन लाल ने कहा कि भारत को चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए.

मदन लाल के अनुसार, "दूसरे टेस्ट में चार पेसर खिलाने चाहिए. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ब्रार और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए." उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में समय से पहले खिलाड़ियों के हाथ मिलाने के फैसले पर भी सवाल उठाया. मदन लाल ने कहा कि मैच खत्म होने से करीब 15 ओवर पहले हाथ मिलाने का फैसला सही नहीं था.

क्रिकेट के नियमों में संभावित बदलाव पर बात करते हुए मदन लाल ने गेंद पर लार के इस्तेमाल का भी समर्थन किया. उनका कहना है कि क्रिकेट में गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए लार का इस्तेमाल अहम रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को ही लेना है. उन्होंने कहा, "क्रिकेट गेंद पर लार के इस्तेमाल की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला ICC को करना होगा."

वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के फैसले ने पहले ही बहस छेड़ दी थी. अब मदन लाल जैसे पूर्व दिग्गज की टिप्पणी के बाद यह चर्चा और तेज होने की संभावना है कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरता है.

यह भी पढ़ें | 'अगला जन्मदिन और भी...', रिंकू सिंह का मंगेतर प्रिया सरोज को मैसेज, तूफान सा हुआ वायरल

यह भी पढ़ें | SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने मचाया तूफान, एक शतक से निकले 10 बड़े कारनामे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com