
14.5 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर खेलना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! वानिंदु हसरंगा ने दो छक्का खाने के बाद हूडा को आउट कर दिया| 96 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| दो बड़े शॉट्स खाने के बाद भी अपनी ताक़त पर टिके रहे| गुगली डाली लेकिन गति को कम कर दिया| बल्लेबाज़ उसपर स्लॉग करने गए| गेंद टर्न होकर अंदर आई और बल्ले को पूरी तरह से बीट करते हुए मिडिल स्टम्प्स को उड़ा गई| मुकाबला एक बार फिर से खुल सा गया है| 137/3 लखनऊ, लक्ष्य से 71 रन दूर|
14.3 ओवर (6 रन) छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने इसे पूरी ताक़त के साथ मारा और एक लम्बा सिक्स हासिल किया|
14.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
14.1 ओवर (6 रन) छक्का! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना इस साल काफी मुश्किल है| इस बार गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ खेला, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक बड़ा ओवर हुआ समाप्त| हाई फुल टॉस गेंद को स्लाइस किया कवर्स की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला| 36 गेंद 83 रन की दरकार|
13.5 ओवर (6 रन) छक्का! धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ छक्का मारा| जोश को अब अपनी लाइन और लेंथ बदलनी होगी|
13.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| एक ही रन मिला|
13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
13.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बैक फुट से गेंद को मिड ऑन की तरफ पंच किया और तेज़ी से दो रन भाग लिया|
13.1 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ कप्तान राहुल का अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल की पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| अब यहाँ से आखिरी तक खेलकर मैच को जिताना होगा क्योंकि अभी काफी काम बाकी है|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 13 ओवर के बाद 109/2 लखनऊ, जीत के लिए 42 गेंद पर 99 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल के साथ दीपक हूडा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में फाफ को होगी एक विकेट की तलाश ताकी इस पनपती हुई साझेदारी को तोड़ा जाए...
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| इस गेंद को पॉइंट की तरफ कट किया और फील्डर के आगे से एक रन हासिल किया| 109/2 लखनऊ|
12.5 ओवर (1 रन) बड़ा शॉट लगाने को देख रहे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आ नहीं रही गेंद|
12.4 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिल पायेगा| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12.2 ओवर (1 रन) कसी हुई गेंद!! बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
12.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को पंच किया| फील्डर ने बॉल को फील्ड किया, एक ही रन मिला|
11.6 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद और एक और कसा हुआ ओवर समाप्त हो चला| महज़ 4 रन इस ओवर से आये| स्लोवर बाउंसर बॉल को मिड ऑन की तरफ पुल किया| एक ही रन मिला| 102/2 लखनऊ|
11.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद!! स्लोवर बाउंसर!! राहुल ने उसे वाइड समझकर छोड़ा लेकिन वाइड हुई नहीं|
11.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11.3 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल तो किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला| इसी के साथ लखनऊ के 100 रन पूरे हुए|
11.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मारने गए लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|
11.1 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| लेग साइड पर पुल लगाने गए थे लेकिन गति से चकमा खाए| शरीर से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद| एक रन मिला|
10.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
10.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10.5 ओवर (0 रन) गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.4 ओवर (1 रन) कट किया| बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| एक टप्पा खाने के बाद फील्ड की गई| सिंगल मिल गया|
10.3 ओवर (1 रन) इस गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
10.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.1 ओवर (4 रन) चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन रिवर्स लैप शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस ने अपना खाता खोला!! हैमर्ड!! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| लखनऊ को जीत के लिए 30 गेंद पर 65 रन चाहिए|