विज्ञापन

LSG vs RR: एक और हार से टूटे ऋषभ पंत, मैदान पर जाकर टीम के मालिक संजीव गोयनका ने लगाया गले से, जीता दिल

Rishabh Pant hugging Sanjiv Goenka.: राजस्थान के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे और बिना रन बनाए पवेलियन लौटे थे.

LSG vs RR: एक और हार से टूटे ऋषभ पंत, मैदान पर जाकर टीम के मालिक संजीव गोयनका ने लगाया गले से, जीता दिल
LSG vs RR< Rishabh Pant hugging Sanjiv Goenka. संजीव गोयनका ने जीता दिल

Rishabh Pant gets emotional, LSG vs RRरविंद्र जडेजा के हरफनमौला खेल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने  बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी. ‘प्लेयर ऑफ द मैच' जडेजा ने 29 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 29 रन देकर एक विकेट लिया. राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 159 रन का औसत स्कोर खड़ा करने के बावजूद सुपर जायंट्स को 18 ओवर में महज 119 रन पर आउट कर 40 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

Latest and Breaking News on NDTV

ऋषभ पंत को लगाया गले से

इस मैच में मिली हार से कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए. ऐसे में जब लखनऊ को हार मिली को टीम के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर गए और कप्तान पंत को गले से लगा लिया. पंत को गले लगाकर संजीव गोयनका ने उन्हें सांत्वना भी दिया. पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका ने एक दूसरे से काफी देर तक बात भी दी. पंत के प्रति संजीव गोयनका के इस रिएक्शन ने फैन्स का दिल जीत लिया, सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका के इस जेस्चर की जमकर तारीफ भी हो रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि मैच में जोफ्रा आर्चर (20 रन पर तीन विकेट) और नांद्रे बर्गर (27 रन पर दो विकेट) ने सुपर जायंट्स के शीर्ष क्रम को झकझोरा, तो वहीं बृजेश शर्मा (18 रन पर दो विकेट), जडेजा और रवि बिश्नोई (23 रन पर एक विकेट) ने मध्य और निचले क्रम को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया. सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया. उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला. उनके अलावा निकोलस पूरन (22) और हिम्मत सिंह (15) ही दोहरे अंक में रन बना सके.

ये भी पढ़ें- Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com