Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, 54th Match: आईपीएल 2024 का 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (5 मई) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर की टीम सीजन की अपनी 8वीं सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही. इसके साथ ही वह अंकतालिका में टॉप पर काबिज हो गई है. कोलकाता के खाते में 18 (+1.453) अंक हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास भी 18 (+0.622) अंक हैं, लेकिन वह रनरेट के आधार पर केकेआर से पीछे है. (SCOREBOARD)
केकेआर के गेंदबाजों के सामने लखनऊ के सूरमा हुए फेलकेकेआर के गेंदबाजों के सामने लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज आज रन के लिए हमेशा जूझते हुए ही नजर आए. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ही कुछ देर तक केकेआर के गेंदबाजों का सामना कर पाए. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 171.43 की स्ट्राइक रेट से 36 रन का योगदान दिया. इस बीच उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टोइनिस के अलावा पारी का आगाज करते हुए कैप्टन केएल राहुल टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. वह 21 गेंदों का सामना करते हुए 119.05 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से 3 चौके निकले. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा एश्टन टर्नर ने 16 और आयुष बडोनी ने 15 रन का योगदान दिया.
हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने बिखेरा जलवाकेकेआर की तरफ से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती का जलवा रहा. राणा ने 3.1 ओवरों में 24 रन खर्च करते हुए 3 सफलता प्राप्त की. वहीं चक्रवर्ती ने 3 ओवरों में 30 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा आंद्रे रसेल ने 2 और सुनील नरेन एवं मिचेल स्टार्क ने क्रमशः 1-1 सफलता प्राप्त की.
235 रन बनाने में कामयाब हुई थी केकेआरइससे पहले इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 39 गेंदों का सामना किया. इस बीच 207.69 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाने में कामयाब रहे. इस उम्दा पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के निकले. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए फिलिप साल्ट ने 14 गेंद में 32 और अंगकृष रघुवंशी ने 26 गेंद में 32 रन का योगदान दिया.
नवीन उल हक ने किए 3 शिकारलखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज नवीन उल हक रहे. उन्होंने 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च कर सर्वाधिक 3 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह चरक ने क्रमशः 1-1 विकेट चटकाए.
Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, 54th Match
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं