विज्ञापन

LSG vs GT IPL 2026: 'मिया मैजिक' के सामने ऋषभ पंत का सरेंडर, सिराज ने 5 बार किया हैं आउट, देखें आंकड़े

Rishabh Pant vs Mohammed Siraj in T20: टी20 मुकाबलों में 10 बार लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सामना हुआ है और इस दौरान 5 बार सिराज ने उन्हें आउट किया है.

LSG vs GT IPL 2026: 'मिया मैजिक' के सामने ऋषभ पंत का सरेंडर, सिराज ने 5 बार किया हैं आउट, देखें आंकड़े
Rishabh Pant vs Mohammed Siraj

Rishabh Pant vs Mohammed Siraj in T20: रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऋषभ पंत एंड कंपनी के सामने गुजरात टाइटंस रही. इस मुकाबले से पहले सबकी नजरें इसी पर थी कि ऋषभ पंत का प्रदर्शन कैसे होगा. पंत ने पिछले मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेली थी. लेकिन 'मिया मैजिक' के सामने कप्तान पंत की एक ना चली और वो 18 रन बनाकर आउट हुए. यह टी20 में पांचवां मौका रहा, जब सिराज ने पंत का शिकार किया था. 

मोहम्मद सिराज vs ऋषभ पंत

मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत 10 पारियों में भिड़े हैं. इस दौरान पंत ने 53 गेंदों पर 93 रन बनाए हैं. पंत का औसत सिराज के सामने सिर्फ 18.60 का है और मिया भाई ने पांच बार इस विकेटकीपर का शिकार किया है. बात अगर आज के टक्कर की करें तो सिराज ने ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी थी, जो कोण के साथ बाहर जा रही थी. पंत ने मिड ऑफ़ के ऊपर से हवाई शॉट मारने का प्रयास किया था. लेकिन गेंद ऊंची गई. मिड ऑफ़ पर तेवतिया ने एक अच्छा कैच लपका. 

ऋषभ पंत फिर फ्लॉप

पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत में इस सीजन अच्छे प्रदर्शन का दवाब है. लेकिन शुरुआती 4 में से 3 मैचों में ऋषभ पंत फ्लॉप हुए हैं. उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 103 रन बनाए हैं. इस सीजन में लखनऊ ली स्टेज में अब 10 मैच और खेलेगी. टी20 टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत ने अगर आने वाले मैचों में दमदार प्रदर्शन नहीं किया तो उनका भारतीय टी20 टीम से पत्ता कटना तय है. साथ ही लखनऊ के उनके भविष्य पर भी सवाल होंगे.

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के पास T20 में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, वर्ल्ड क्रिकेट में मचाएंगे खलबली

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जीत के लिए तरसी कोलकाता को मिली गुड न्यूज, इस घातक गेंदबाज को मिली NOC, जल्द होगा टीम में शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com