- ब्रेट ली ने इंडिया महाराजास से छीनी जीत
- आखिरी ओवर में खर्च किए महज दो रन
- इंडिया महाराजास को पांच रनों से मिली शिकस्त
लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 (Legends League Cricket 2022) का छठवां मुकाबला बीते गुरुवार को वर्ल्ड जायंट्स और इंडिया महाराजास (World Giants vs India Maharajas) के बीच मस्कट स्थित अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में युसुफ पठान (Yusuf Pathan) की अगुवाई वाली इंडिया महाराजास की टीम को पांच रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही इंडिया महाराजास की टीम फाइनल में जगह बनाने की रेस से भी बाहर हो गई है.
बता दें लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 के छठवें मुकाबले में इंडिया महाराजास के कप्तान युसुफ पठान ने टॉस जीतकर पहले वर्ल्ड जायंट्स की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. जायंट्स की टीम मिले इस न्योते को स्वीकार करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं विपक्षी टीम द्वारा दिए गए 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराजास की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Brett Lee defended 7 runs off 6 balls
— ▥Cricҟ????tl๏v????r (@Sportlovers123) January 27, 2022
Once a legend always a legend ⚡❤️@BrettLee_58 Love You????????????#LegendsCricketLeague #Cricket pic.twitter.com/R7NQVnXNny
WI vs ENG: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, आखिरी दो मुकाबलों से हटे कैप्टन मोर्गन, जानें वजह
लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 के छठवें मुकाबले में 45 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली की उम्दा गेंदबाजी की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है. दरअसल महाराजास को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रनों की जरूरत थी, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपने आखिरी ओवर में महज दो रन ही खर्च किए. इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे इरफान पठान के रूप में एक अहम सफलता भी प्राप्त की.
बात करें इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने वर्ल्ड जायंट्स के लिए तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 22 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त की. ब्रेट ली ने कल के मुकाबले में इरफान पठान के रूप में एक सफलता प्राप्त की. इसके अलावा उनके आखिरी ओवर में रन चुराने के प्रयास में रजत भाटिया रन आउट हुए.
क्या क्रिकेट में कोच का काम नहीं? क्या सचमुच काम बिगाड़ रहे हैं कोच?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं