विज्ञापन
7 years ago
कोलकाता:

India Vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Match LIVE: डे-नाइट टेस्‍ट में व‍िराट कोहली की टीम ने पारी के अंतर से जीत हास‍िल की है. भारत ने आज यहां प‍िंक बॉल टेस्‍ट के तीसरे द‍िन बांग्‍लादेश को एक पारी और 46 रन से हराया. दूसरी पारी में बांग्‍लादेश की टीम 195 रन बनाकर आउट हो गई. मेहमान टीम का नौवां व‍िकेट अल अमीन के रूप में ग‍िरा जबक‍ि महमुदुल्‍ला हेमस्‍ट्र‍िंग इंजुरी के कारण बैट‍िंग के ल‍िए नहीं उतरे. 195 के स्‍कोर पर ही बांग्‍लादेश की पारी को समाप्‍त मान ल‍िया गया. इस जीत के साथ टीम इंड‍िया ने 2-0 के एकरफा अंतर से बांग्‍लादेश के ख‍िलाफ क्‍लीन स्‍वीप क‍िया है. व‍िराट कोहली की टीम की यह लगातार सातवीं टेस्‍ट जीत है. भारतीय टीम के ल‍िए दूसरी पारी में उमेश यादव ने पांच और ईशांत शर्मा ने चार व‍िकेट ल‍िए.दोनों ही गेंदबाजों के ल‍िए यह डे-नाइट मैच यादगार रहा.ईशांत ने मैच में 9 और उमेश यादव ने 8 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. भारत ने इस तरह अपने पहले ही डे-नाइट टेस्‍ट में पारी के अंतर से जीत हास‍िल की.ईडन गॉर्डंस पर इस डे-नाइट टेस्‍ट के पहले द‍िन पहले बैट‍िंग करते हुए बांग्‍लादेश की टीम महज 106 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जवाब में मैच के दूसरे द‍िन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 व‍िकेट पर 347 रन बनाकर घोष‍ित की थी.ईशांत शर्मा को मैच और सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ ख‍िलाड़ी घोष‍ित क‍िया गया

भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था. दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सभी सात टेस्‍ट मैच जीत चुकी है, इसमें दो टेस्ट जीत वेस्टइंडीज, तीन दक्षिण अफ्रीका और दो बांग्लादेश के खिलाफ हैं.

SCORE BOARD

COMMENTARY

SEE MATCH GRAPHICS

India Vs Bangladesh 2nd Test Day 3 Match Straight from Eden Gardens,Kolkata

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Live Score, Live Cricket Score, Live Blogs, Cricket, Eden Gardens, India Vs West Indies 12/08/2019 Inwi12082019190935, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com