विज्ञापन

'एक्टिंग के लिए यह बॉलीवुड जाएगा, जहां इसे कोई नहीं लेगा', बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान पर मारा अनोखा तंज, VIDEO

रिजवान और लिटन के बीच विवाद साइड स्क्रीन को लेकर शुरू हुआ था. दरअसल, रिजवान जब पाकिस्तान की टीम को संकट से उबारने में लगे हुए थे. उसी दौरान एकाएक उन्हें साइड स्क्रीन के पास किसी के आने जाने से समस्या हुई. जिसके बाद उन्होंने अंपायर से शिकायत की. मामला यहीं नहीं रुका. वह कई बार स्टांस लेकर हट गए. जिसके बाद विकेट के पीछे खड़े लिटन दास आगबबूला हो गए.

'एक्टिंग के लिए यह बॉलीवुड जाएगा, जहां इसे कोई नहीं लेगा', बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान पर मारा अनोखा तंज, VIDEO
Liton Das And Mohammad Rizwan

Liton Das trolled Mohammad Rizwan: हाल ही में बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN vs PAK) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई है. जहां मेजबान टीम बांग्लादेश दोनों मुकाबलों में पाक टीम को शिकस्त देते हुए प्रतिष्ठित सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब रही. सिलहट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) और बांग्लादेश के विकेटकीपर खिलाड़ी लिटन दास (Litton Das) मैदान में आमने-सामने आ गए. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

रिजवान की समस्या से शुरू हुआ बवाल

रिजवान और लिटन के बीच विवाद साइड स्क्रीन को लेकर शुरू हुआ. दरअसल, रिजवान जब पाकिस्तान की टीम को संकट से उबारने में लगे हुए थे. उसी दौरान एकाएक उन्हें साइड स्क्रीन के पास किसी के आने जाने से समस्या होने लगी. जिसके बाद उन्होंने अंपायर से शिकायत की. मामला यहीं नहीं रुका. वह कई बार स्टांस लेकर पीछे हट गए. जिसके बाद विकेट के पीछे खड़े लिटन दास आगबबूला हो गए. उन्होंने टोकते हुए कहा कि आप बल्लेबाजी पर ध्यान पर लगाएं. आप दूसरी तरफ क्यों देख रहे हैं. 

लिटन को मिला बांग्लादेशी खिलाड़ियों का साथ 

इसके बाद तो दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई. क्रीज पर काफी विवाद देखने को मिला. मामला इतना बढ़ गया कि मैदानी अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा. फिर भी जुबानी जंग कम नहीं हुई. पूरे मैच के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान को ट्रोल किया. इस दौरान दास को अपने साथी खिलाड़ियों का बखूबी साथ भी मिला. 

'एक्टिंग के लिए ये बॉलीवुड जाएगा'

वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि बांग्लादेशी खिलाड़ी रिजवान को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं, 'टीम में अब इसकी जगह पक्की है. देखना अब कैसे एक्टिंग करता है.' इसी दौरान दूसरा खिलाड़ी कहता है, 'एक्टिंग के लिए यह बॉलीवुड जाएगा. मगर वहां इसे कोई नहीं लेगा.' फिर तीसरी आवाज आती है, 'इसके ओवर एक्टिंग के 50 पैसे कटेंगे.'

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, क्रिस गेल के 14 साल पुराने 'महारिकॉर्ड' को तोड़ने के करीब, क्रिकेट जगत भी हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com