- सीरीज से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे राहुल द्रविड़
- उमरान मलिक को अभी काफी कुछ सीखना है
- पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा
आईपीएल (IPL) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का समय आ गया है. भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच 5 मैच की T20 सीरीज़ शुरु हो रही है. पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की गैरमौज़ूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) टीम की बागडोर संभाल रहे हैं. रोहित (Rohit Sharma) के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है. दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान हैं टेम्बा बवूमा.
वर्ल्ड रिकॉर्ड पर बोले कोच
क्या आप जानते हैं कि अगर भारतीय टीम पहला मैच जीत लेती है तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा. दरअसल भारत ने लगातार 12 T20 मैच जीते हैं. भारत के अलावा अफ़गानिस्तान और रोमानिया ने भी लगातार 12-12 मैच जीते हैं. भारत के सामने लगातार 13 मैच जीतने का मौक़ा है. भारतीय टीम 3 नवंबर 2021 से T20 में अपराजेय है. इस दौरान भारत ने अफ़ग़ानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को 1-1 बार हराया जबकि न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका को 3-3 बार. वैसे कोच राहुल द्रविड़ रिकॉर्ड को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं. "हमारा ध्यान लगातार 13वीं जीत हासिल करने पर नहीं है. अगर हम अच्छा खेले तो जीतेंगे, नहीं खेले तो सीखेंगे." राहुल द्रविड़, मुख्य कोच, भारत दिनेश कार्तिक और आईपीएल चैंपियन कप्तान हार्दिक पांड्या की सीरीज़ में वापसी हो रही है. हार्दिक पांड्या को लेकर कोच बेहद उत्साहित हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा IPL में कप्तानी करने पर बोले हेड कोच राहुल द्रविड़
उमरान को लेकर हड़बड़ी नहीं
"आईपीएल में उनकी कप्तानी कमाल की थी. हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण ये है कि हम उनकी क्षमताओं का सही इस्तेमाल करें. उनकी बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण का हमें लाभ उठाना होगा." राहुल द्रविड़, मुख्य कोच, भारत केएल राहुल के साथ ईशान किशन या ऋतुराज गायकवाड़ में से पारी की शुरुआत कौन करेगा ये देखना दिलचस्प रहेगा. भारत के सबसे तेज़ गेंदबाज़ माने जा रहे उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. उमरान मलिक ने आईपीएल में 22 विकेट लिए थे और 157 किलोमीटर की रफ़्तार से टूर्नामेंट की सबसे तेज़ गेंद डाली थी. लेकिन उमरान को लेकर हड़बड़ी में नहीं हैं कोच राहुल द्रविड़.
"उमरान मलिक के पास रफ़्तार है और वो हर सेशन के साथ सुधार कर रहे हैं. उन्हें अभी काफ़ी कुछ सीखना है. हनारे पास बड़ी टीम है. हमें वास्तविकता में रहना होगा." राहुल द्रविड़, मुख्य कोच, भारत खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है कि उन्हें अब बायो बबल में नहीं रहना पड़ेगा. पिछले 2 साल से खिलाड़ियों और उनके परिवार को बायो बबल के सख़्त नियमों के अंदर रहना पड़ रहा था. सीरीज़ के पहले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ़ को कम-से-कम 3 दिनों तक क्वॉरंटीन भी रहना पड़ता था. बायो बबल से छुटकारा ज़रूर मिल गया हो लेकिन कोविड संबंधित तमाम सावधानियां बरतनी होंगी. बायो बबल हटने से खिलाड़ी बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर टीम खुले वातावरण में अभ्यास करती नज़र आयी.
बायो बबल से बाहर आना खुशी की बात
"बायो-बबल से बाहर आना बेहद सुखदायी है. उम्मीद है कि अब कभी भी बायो-बबल जैसाी चीज़ नहीं होगी. अभी तो मैं इस क्षण का आनंद ले रहा हूं. जब आप पूरे साल बायो- बबल में बार-बार रहते हैं तो दिमाग़ को दबाव से आराम देने की ज़रूरत होती है. अगर आप अपमे दिमाग़ को तरोताज़ा नहीं रखेंगे तो सौ फ़ीसदी नहीं दे पाएंगे." ऋषभ पंत, क्रिकेटर, भारत इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में हो रहे T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज़ बेहद महत्वपूर्ण है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं